अजय जडेजा: 1400 करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ, माधुरी दीक्षित से टूटा था रिश्ता


Last Updated:

Indian Cricketer Love Story: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा की नेटवर्थ 1400 करोड़ के आस पास है. लेकिन कम ही लोग इसके बारे में जानते हैं. अजय का रिश्ता माधुरी से होते होते रह गया था.

फोटो में अजय जडेजा और उनकी वाइफ.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेटरों में अमीरी की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली या महेंद्र सिंह धोनी ही नहीं बल्कि पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा (Ajay Jadeja) भी आते हैं. अजय जडेजा की कमाई के बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. जिनकी नेटवर्थ करीब 1400 करोड़ रुपए के आस पास है. अजय जडेजा जामनगर के राज सिंहासन पर विराजमान हैं.

12 अक्टूबर साल 2024 को जामनगर राजसिंहासन के महाराजा शत्रुसल्यसिंहजी जडेजा ने अजय जडेजा को उत्तराधिकारी घोषित किया था. जिसके बाद से सारी प्रोपर्टी अजय के नाम हो गई और उनकी कमाई में भारी बढ़ोतरी हुई. वह कई क्रिकेट टीमों के साथ भी काम करते हैं. साल 2023 के वर्ल्ड कप में वह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के एसिस्टेंट कोच बने थे. उनकी कोचिंग में टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था.

माधुरी दीक्षित के साथ अधूरी लव स्टोरी रहने के बाद अजय जडेजा की शादी मशहूर पॉलिटिशयन जया जेटली की बेटी अदिति जेटली के साथ हुई थी. अजय जडेजा और अदिति के दो बच्चे हैं. ऐमान और अमीरा. अजय जडेजा फिलहाल क्रिकेट कमेंट्री और एक्सपर्ट पैनल में शामिल रहते हैं. अजय के परिवार को माधुरी के साथ रिश्ता मंजूर नहीं था क्योंकि दोनों की कास्ट अलग थी. इसलिए दोनों की शादी नहीं हो पाई थी.

अजय जडेजा ने अपने करियर में 15 टेस्ट और 196 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले. उन्होंने टेस्ट में 4 अर्धशतकों की मदद से कुल 576 रन बनाए. वनडे में उन्होंने 6 शतक और 30 अर्धशतकों की मदद से 37.47 के औसत से कुल 5359 रन बनाए. इसके अलावा 20 विकेट भी लिए. फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने 20 शतक और 40 अर्धशतक लगाए और कुल 8100 रन उनके नाम दर्ज हैं.

authorimg

Contact: satyam.sengar@nw18.com

homecricket

भारतीय क्रिकेटर, जिसकी नेटवर्थ 1400 करोड़, एक्ट्रेस से टूट गया था रिश्ता



Source link

Leave a Comment