Last Updated:
Ajit Pawar News: अजित पवार ने मालेगांव में मतदाताओं को धमकाया कि अगर एनसीपी उम्मीदवार नहीं जीतते तो फंड नहीं मिलेगा. उनके इस बयान पर बवाल बढ़ गया है. अजीत पवार के बयान की विपक्षी दलों ने आलोचना की है.
Ajit Pawar News: बीएमसी चुनाव से पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार ने वोटरों को धमकाया है. उन्होंने कहा कि अगर उनके उम्मीदवार नहीं जीतते हैं तो कोई फंड नहीं दिया जाएगा. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने पुणे जिले के मालेगांव में मतदाताओं से कहा है कि अगर वे उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को चुनेंगे तो वह सुनिश्चित करेंगे कि शहर के लिए धन की कोई कमी न हो. अजीत पवार ने साथ ही कहा कि लेकिन यदि मतदाता उनके उम्मीदवारों को अस्वीकार करते हैं तो वह (पवार) भी धन मुहैया नहीं कराएंगे.
अजीत पवार ने कहा, ‘अगर आप सभी 18 एनसीपी उम्मीदवारों को चुनते हैं तो मैं सुनिश्चित करूंगा कि धन की कोई कमी न हो. अगर आप सभी 18 उम्मीदवारों को चुनते हैं, तो मैं अपना वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं, लेकिन अगर आप अस्वीकार करते हैं, तो मैं भी अस्वीकार कर दूंगा. आपके पास वोट हैं, मेरे पास धन है.’ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष पवार ने शुक्रवार को बारामती तहसील में मालेगांव नगर पंचायत के चुनाव के लिए प्रचार करने के दौरान यह बात कही.
इस टिप्पणी की विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की है. शिवसेना (उबाठा) के नेता अंबादास दानवे ने अजित पवार पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है. दानवे ने सवाल किया, ‘यह धनराशि आम लोगों द्वारा दिए गए करों से दी जाती है, न कि अजित पवार के घर से.यदि पवार जैसे नेता मतदाताओं को धमका रहे हैं तो निर्वाचन आयोग क्या कर रहा है?’ नगर पंचायतों के चुनाव दो दिसंबर को होने हैं. अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित पैनल ने मालेगांव में गठबंधन किया.

Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें