अब केमिस्ट्री के फॉर्मूले होंगे बाएं हाथ का खेल! सतना के बच्चों ने दी एलिमेंट्स की नई डेफिनिशन


Last Updated:

Satna Teachers Creativity: बाल दिवस के मौके पर सतना के वेंकट क्रमांक 1 के बच्चों और वहाँ के शिक्षकों के बारे में आपको कुछ बता दे! हर वर्ष इस विद्यालय से प्रतिभाओं का जत्था पास हो कर निकलता है और इसलिए ये विधालय जाना भी जाता है. वही अब यहाँ विज्ञान किताबों से निकलकर कविता की लय में गूंज रहा है और बच्चे खेल खेल में केमिस्ट्री जैसे कठिन सब्जेक्ट्स चुटकियों में याद कर रहे हैं.

शिवांक द्विवेदी, सतना: सतना के उत्कृष्ट विद्यालय वेंकट क्रमांक-1 में रसायन अब सिर्फ फार्मूलों तक सीमित नहीं रहा बल्कि कविता की लय में ढलकर छात्रों के दिलों में उतर गया है. यहाँ के रसायन विज्ञान शिक्षक डॉ. रामानुज पाठक ने तत्वों की आत्मकथा नामक अनोखी रचना तैयार की है जिसमें विज्ञान और साहित्य का ऐसा मेल हुआ है जो शिक्षा में नवाचार की मिसाल बन गया है. इस रचना ने न केवल छात्रों की रुचि बढ़ाई बल्कि कठिन समझे जाने वाले केमिकल एलिमेंट्स को भी यादगार और रोचक बना दिया.

शिक्षा में इनोवेशन का नया अध्याय

डॉ. पाठक ने लोकल 18 बताया कि जब ग्यारहवीं कक्षा में पीरियाडिक टेबल पढ़ाई जा रही थी तब यह विचार उनके मन में आया कि कुछ ऐसे एलिमेंट्स को जिनके नाम और साइन आपस में मेल नहीं खाते उन्हें कविता के रूप में प्रस्तुत किया जाए. उन्होंने 11 विद्यार्थियों को चुना और उन्हें उन एलीमेंट्स के संकेत व प्रतीक दिए. इसके बाद प्रत्येक बच्चे ने अपने एलिमेंट्स को बायोग्राफी के रूप में प्रस्तुत किया, यानी जहाँ से उस एलिमेंट की खोज या नाम की उत्पत्ति हुई वहीं से कहानी की शुरुआत की गई.

कविता में छुपा विज्ञान

तत्वों की आत्मकथा में हर कविता न केवल उस तत्व के इतिहास को बयाँ करती है बल्कि उसके उपयोग और वैज्ञानिक महत्व को भी सरल शब्दों में समझाती है. इस तरीके से छात्रों को न सिर्फ कैमिकल सिंबल याद रहते हैं बल्कि वे यह भी जान पाते हैं कि प्रत्येक तत्व का हमारी ज़िंदगी में क्या योगदान है. डॉ. पाठक का कहना है कि ये एलीमेंट्स केमिस्ट्री के लिए क, ख, ग, घ हैं. अगर रसायन समझना है तो तत्वों की समझ होना जरूरी है.

खेल-खेल में सीखा विज्ञान

लोकल 18 से बातचीत में छात्रों ने भी अपनी कविताएँ गाकर सुनाईं. बच्चों का कहना था कि पहले जो विषय कठिन लगता था अब वह गीत की तरह याद हो जाता है. डॉ. पाठक का यह प्रयास शिक्षा में मनोरंजन और ज्ञान का ऐसा संगम बन गया है जिसने न केवल सतना बल्कि पूरे प्रदेश में सीखने की एक नई दिशा दिखा दी है.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

अब केमिस्ट्री होगी बाएं हाथ का खेल! सतना के बच्चों ने दी एलिमेंट्स को नई पहचान



Source link

Leave a Comment