Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 16 November 2025 : दैनिक राशिफल की मदद से अगले 24 घंटे में हमारे साथ क्या होगा, हम उसका अंदाजा लगा सकते हैं. कई लोग तो अपने दिन की शुरुआत दैनिक राशिफल जान लेने के बाद ही करते हैं. मेष राशि के जातक आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे. भावात्मक रूप से कोई भी फैसला लेने से बचें, इससे नुकसान हो सकता है.
करनी होगी ज्यादा मेहनत
आज मोबाइल और फालतू की बातचीत पर ध्यान न देकर व्यवसाय में ध्यान देंगे तो ज्यादा लाभ मिलने के योग हैं. मोल-भाव से जुड़े हुए व्यावसायिक विषयों पर ज्यादा समय न लगाएं क्योंकि, बातों में उलझने से आपको नुकसान हो सकता है. पैसा लगाने से पहले सोच समझ लें. कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा, इससे मानसिक दबाव बन सकता है. आज मेहनत ज्यादा रहेगी. रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा. आज तकरार की जगह इश्क और इजहार का दौर चलेगा. यह आपके दिन को खुशनुमा बना देगा. प्रेम और परिवार से मिले स्नेह से आप उत्साह और ऊर्जा से भरपूर नजर आएंगे, जो काम के थकान को और मानसिक दबाव को पूरी तरह से खत्म कर देगा.
प्रेम बढ़ेगा और मूड रोमांटिक
जीवनसाथी के बिना जीवन के बारे में सोचकर डर जाएंगे. प्रेम बढ़ेगा और मूड रोमांटिक हो सकता है. कोई विशेष बीमारी नहीं होगी. ठंड होने की वजह से एलर्जी से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं. मेष राशि के जातकों का आज का भाग्यांक और शुभ अंक 7 रहेगा. लाल रंग का उपयोग करने से आपको फायदा मिलेगा. सकारात्मक परिणाम मिलेंगे. आज तांबे के लोटे में जल भरकर मिर्च के बीज को डालकर अर्पित करें. विशेष लाभ होगा. धन की समस्या दूरी होगी और सुख-समृद्धि आएगी.
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu… और पढ़ें