ऋषभ पंत ने बेन स्टोक्स की गेंद पर लगाया झन्नाटेदार शॉट… देखने लायक था इंग्लैंड के कप्तान का रिएक्शन


Last Updated:

ऋषभ पंत और बेन स्टोक्स के बीच गजब की प्रतिद्वंद्विता देखने को मिली. पंत इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपने स्टाइल में बैटिंग करते हुए नजर आए.उन्होंने बेन स्टोक्स के एक ओवर में जब झन्नाटेदार शॉट लगाया तब…और पढ़ें

पंत टेस्ट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले एशियन विकेटकीपर बन गए.

हाइलाइट्स

  • पंत ने इस दौरान टेस्ट में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए
  • ऋषभ पंत टेस्ट में सबसे तेज तीन हजार का आंकड़ा छूने वाले एशियन बैटर बने
  • पंत ने इंग्लैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया

नई दिल्ली. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में शानदार शुरुआत की. टीम इंडिया की ओर से ओपनर यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली. जबकि विकेटकीपर ऋषभ पंत अर्धशतक जड़कर नाबाद हैं. पंत ने अपने स्टाइल में बैटिंग की. उन्होंने इंग्लैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा. बेन स्टोक्स के एक ओवर में जब पंत ने झन्नाटेदार शॉट लगाया उस समय इंग्लैंड के कप्तान का रिएक्शन देखने लायक था.पंत ने कप्तान शुभमन गिल का बखूबी साथ निभाया. दोनों ने 100 से ज्यादा रन की साझेदारी की.

बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 91 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की.उन्होंने इस दौरान 5 चौके और एक छक्का लगाया. पंत ने बेन स्टोक्स के एक ओवर में झन्नाटेदार शॉट लगाया जिसके बाद इंग्लैंड के कप्तान खुद पर हंसते हुए नजर आए. वह पंत के सामने जाकर हंसने लगे लेकिन भारतीय कीपर ने कोई रिएक्शन नहीं दिया. पंत बेहतरीन लय में हैं.वह गिल का बखूबी साथ निभा रहे हैं. भारत ने पहले दिन 300 का आंकड़ा पार कर लिया.



Source link

Leave a Comment