Site icon CricketPing

कई ‘जहरीले इंसान’ थे मेरी आईपीएल टीम में … एबी डिविलियर्स ने खोले राज, गंभीर और सहवाग थे कप्तान


Last Updated:

दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने आईपीएल की अपनी पहली टीम के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है. इस दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ने कहा कि इस टीम में कई ‘जहरीले और कैंसरस इंसान’ थे.

आरसीबी ने जब आईपीएल 2025 का खिताब जीता तो एबी डिविलियर्स ने भी टीम के जश्न में शामिल हुए थे.

हाइलाइट्स

  • डिविलियर्स का आईपीएल टीम के बारे में बड़ा खुलासा.
  • एबी ने कहा- टीम में कई ‘जहरीले और कैंसरस इंसान’ थे.
  • एबी जिस टीम की बात कर रहे, उसके कप्तान सहवाग थे.

नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने आईपीएल की अपनी पहली टीम दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है. दिल्ली के लिए तीन साल खेलने वाले डिविलियर्स ने टीम के माहौल को ‘शर्मनाक’ बताया. एबी ने कहा कि उस टीम में कई ‘जहरीले’ और ‘कैंसरस’ लोग थे. डिविलियर्स ने इन लोगों के नाम का खुलासा नहीं किया. उन्होंने कहा कि वह किसी को नहीं लेना चाहते. एबी डिविलियर्स दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए 2008 से 2010 तक खेले थे.

एबी डिविलियर्स ने आईपीएल की शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ की थी. उन्होंने इस टीम के लिए तीन सीजन में 28 मैच खेले. जब एबी दिल्ली के लिए खेलते थे तब इस टीम के कप्तान वीरेंद्र सहवाग थे. सहवाग की अनुपस्थिति में गौतम गंभीर ने भी टीम की कमान संभाली थी. इसी टीम में ग्लेन मैक्ग्रा और डैनियल वेटोरी जैसे दिग्गज भी थे. हालांकि, एबी ने अपनी पूरी बातचीत में सहवाग या गंभीर का नाम नहीं लिया है.
दक्षिण अफ्रीका और बवूमा ने आईसीसी ट्रॉफी ही नहीं जीती, जीत का मंत्र भी दे दिया है, शुभमन गिल ले सकते हैं 5 सबक

एबी डिविलियर्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ अपने अनुभवों के बारे में कहा, ‘मैं किसी का नाम लेना पसंद नहीं करूंगा. एकदूसरे से जलने वाले लोग. लेकिन दिल्ली डेयर डेविल्स बिखर चुकी थी. वहां बहुत सारे जहरीले लोग थे.’ एबी ने क्रिकेटडॉटकॉम से कहा, ‘बहुत सारे दिग्गज थे. मैं अब भी याद करता हूं. मैंने यहां कई अच्छे तो कई बुरे अनुभव किए. यहां मेरे जीवन और करियर का अहम हिस्सा शामिल है. मैंने ग्लेन मैक्ग्रा और डेनियल वेटोरी के साथ समय बिताया जो शानदार था.’

एबी डिविलियर्स ने मैक्ग्रा को अपना हीरो बताया. उन्होंने कहा, ‘2006 में उनके खिलाफ टेस्ट मैच खेलते समय मैं डरा हुआ था. सांस लेना भी मुश्किल हो रहा था. फिर 2008 में उन्होंने मेरी तारीफ की. यह मेरे लिए लिए अविश्वसनीय पल था.’ एबी डिविलियर्स मानते हैं कि दिल्ली डेयर डेविल्स में उन्हें पर्याप्त समर्थन नहीं मिला. उन्होंने बताया कि कुछ जहरीले किरदारों ने टीम के माहौल को खराब किया. इससे वहां खेलना मुश्किल हो गया.

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स 2011 में दिल्ली डेयरडेविल्स छोड़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) में शामिल हो गए थे. इसके बाद वे 2021 में रिटायर होने तक इस टीम के साथ बने रहे. हालांकि वे आरसीबी को खिताब नहीं दिला सके लेकिन उन्होंने वहां अपनी 360-डिग्री बैटिंग से से प्रशंसकों का दिल जीता.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

कई ‘जहरीले इंसान’ थे मेरी आईपीएल टीम में … एबी डिविलियर्स ने खोले राज



Source link

Exit mobile version