Last Updated:
सोशल मीडिया पर एक महिला की दर्दभरी कहानी ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए. ईस्टर्न कांगो की एक महिला के साथ जो हुआ, वो किसी दुश्मन के साथ भी ना हो. महिला रवांडन टेररिस्ट्स के हाथ लग गई थी. उसके बाद जो हुआ, वो दिल दहलाने वाला था.
एक गर्भवती महिला को उसकी प्रेग्नेंसी में स्ट्रेस फ्री रखने की सलाह दी जाती है. लेकिन ईस्टर्न कांगो के जंगलों में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक ऐसी वारदात हुई, जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे. यहां एक गर्भवती महिला को रवांडन आतंकवादी समूह M23 ने किडनैप कर लिया. उसके बाद जो क्रूरता हुई, वह मौत से भी बदतर थी.
सोशल मीडिया पर महिला की दर्दभरी कहानी शेयर की गई. उसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी. ऐसे में ये बस सोचा जा सकता है कि खुद महिला के ऊपर इस दौरान क्या बीती होगी. महिला के पति को उसके सामने जिंदा काट दिया गया. उसके प्राइवेट पार्ट अलग कर दिए गए. इतना भी काफी नहीं था तो महिला को अपने ही पति का मांस खाने को मजबूर किया गया. अपनी जान बचाने के लिए महिला को वो सब करना पड़ा, जो किसी बुरे सपने जैसा था. अब महिला ने अपने साथ हुई इस क्रूरता को लोगों के साथ शेयर किया है.
आतंकियों का खौफ
ईस्टर्न कांगो से रवांडन आतंकवादियों के खौफ के कई किस्से सामने आते रहते हैं. एक महिला, जो इन आतंकियों से बच निकली, उसने जो कहानी सुनाई, उसे सुनकर कलेजा कांप उठेगा. उसे चार आतंकियों ने पकड़ा था. माहिला गर्भवती थी और आतंकियों ने उसे उसके पति के साथ पकड़ा था. जहां महिला के सामने ही आतंकियों ने उसके पति की हत्या कर दी गई. इसके बाद आतंकियों ने उसके पति के बॉडी पार्ट्स को काटा. महिला के सामने उसे पकाया. और बाद में उसे सर्व कर दिया. अपनी और गर्भ में पल रहे बच्चे की जान बचाने के लिए महिला को अपने ही पति का मांस खाना पड़ा.
बारी-बारी से किया रेप
रवांडन आतंकवादी काफी खूंखार होते हैं. महिला ने जब अपने पति का मांस खाया, उसके बाद सभी बारी-बारी से उसके साथ सोए. गर्भवती होने के बाद भी आतंकियों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. अगर महिला इंकार करती, तो वो उसकी जान ले लेते. बाद में मौका पाकर महिला उनके चंगुल से भाग निकली और अपनी दर्दभरी कहानी खुद सुनाई. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे सुनकर लोगों की रूह कांप गई. घटना डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के नॉर्थ किवु प्रांत की बताई जा रही है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस घटना ने बवाल मचा दिया. यूएन ने मामले की जांच की मांग की है वहीं ह्यूमन राइट्स वॉच ने रिपोर्ट जारी कर बताया कि M23 ने सैकड़ों रेप और हत्याएं की है.
न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.
न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.

