गंभीर-आगरकर ने जिसे बिना कारण बाहर किया, उसने बुमराह एंड कंपनी के खिलाफ शतक ठोक दिया जवाब


Last Updated:

Sarfaraz Khan hundred Intra Squad Match: भारतीय टीम से बाहर किए गए सरफराज खान ने चयनकर्ताओं को अपना जवाब शतक लगाकर दिया है.

विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल के साथ सरफराज खान. (फाइल फोटो)

Sarfaraz Khan hundred Intra Squad Match: भारतीय टीम से बिना कारण बाहर किए गए सरफराज खान ने चयनकर्ताओं को अपना जवाब शतक लगाकर दिया है. सरफराज खान ने इंट्रा स्क्वॉड मैच में जसप्रीत बुमराह एंड कंपनी के खिलाफ शतक लगाया. इसके बाद वे रिटायर्ड आउट होकर मैदान से बाहर गए ताकि दूसरे बैटर्स को बैटिंग का मौका मिल सके. सरफराज खान की फॉर्म ने मुख्य चयनकर्ता अजित आगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर को यह सोचने को जरूर मजबूर किया होगा कि कहीं इस बैटर को ड्रॉप कर उन्होंने गलती तो नहीं कर दी. सरफराज ने इससे पहले इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस मुकाबले में 92 रन बनाए थे.

भारतीय खिलाड़ी इन दिनों इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटे हैं. इसके लिए भारतीय खिलाड़ी आपस में ही दो टीम बनाकर इंट्रा स्क्वॉड मैच खेल रहे हैं. इस मैच में भारतीय टेस्ट टीम के साथ-साथ इंडिया ए के साथ इंग्लैंड गए खिलाड़ी भी खेल रहे हैं. इंट्रा स्क्वॉड मैच के दूसरे दिन ऋतुराज गायकवाड़ तो मौके का फायदा नहीं उठा सके और बिना खाता खोले ही आउट हो गए लेकिन सरफराज खान ने जोरदार बैटिंग की.

authorimg

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

जिस बैटर को बिना कारण बाहर किया गया, उसने बुमराह एंड कंपनी के खिलाफ ठोका शतक



Source link

Leave a Comment