Last Updated:
जहानाबाद में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जॉब की तलाश में जुटे लोगों को उनका लाइफ सेटल हो सके. वहीं, अच्छी सैलरी भी उठाए और अपना, साथ ही अपने फैमिली का खर्च चला सकें.
जहानाबाद. बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है. एक बार फिर से जहानाबाद में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है, ताकि जॉब की तलाश में जुटे लोगों को उनका लाइफ सेटल हो सके. वहीं, अच्छी सैलरी भी उठाए और अपना, साथ ही अपने फैमिली का खर्च चला सकें. जॉब कैंप आयोजन की तारीख भी तय कर लिया गया है और इसकी तैयारी भी शुरू है.
50 पदों पर होगी भर्ती
इस जॉब कैंप का आयोजन जिला नियोजनालय की ओर से किया जा रहा है. जॉब कैंप में Utkarsh Small Finance Bank योग्य अभ्यर्थी का चयन करेगी. इसके लिए रिक्त सीटों का अधिसूचना भी जारी किया गया है. यहां कंपनी की ओर से TCO/ TRO पद के लिए आवेदन मांगा गया है, जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12th या ग्रेजुएशन होनी चाहिए. यहां रिक्त पदों की कुल संख्या 50 निर्धारित है.
क्या होगी सैलरी
Utkarsh Small Finance Bank की ओर से चयनित अभ्यर्थी को हर महीने ₹14,000 से ₹17,000 सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराए जाएंगे, जिसके रूप में PF और ESIC इंश्योरेंस शामिल हैं. इस पूरी प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 32 साल निर्धारित है. यह जोबा कैंप में मांगे गए आवेदन के लिए केवल पुरुष ही योग्य होंगे. कार्यस्थल भी कंपनी की ओर बिहार निर्धारित किया गया है यानी बिहार के लिए यह जॉब है.
कब और किस समय होगा आयोजन
जहानाबाद में जिला नियोजन कार्यालय की ओर से निर्धारित जॉब कैंप का आयोजन 20 नवंबर को किया जाएगा. रोजगार कैंप जिला में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक चलेगा. इसके लिए स्थान भी तय कर लिया गया है, जो जिला कोषागार कार्यालय के सामने संयुक्त श्रम भवन प्रथम तल है.
इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे रोजगार कैंप
इच्छुक अभ्यर्थी से अनुरोध है कि अपने साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी, बायोडाटा, कलर फोटो, पैन कार्ड, आधार कार्ड और डाईविंग लाईसेन्स के साथ जिला कोषागार कार्यालय के सामने संयुक्त श्रम भवन प्रथम तल पहुंचे. साथ ही इस रोजगार कैंप का हिस्सा बनें.

