Site icon CricketPing

‘जायसवाल इतने जिद्दी हैं पता नहीं था…’ यशस्वी ने पहले ही ठान लिया था, जुरेल ने किया खुलासा


Last Updated:

जायसवाल ने इंग्लैंड में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान हेडिंग्ले में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया. जुरेल ने खुलासा किया कि जायसवाल ‘जिद्दी’ हैं. उन्होंने पहले ही कहा था कि इंग्लैंड में रन बनाने ही हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ रन बनाने की जायसवाल ने पहले ही ठान ली थी.

नई दिल्ली. भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के साथ एक दिलचस्प ऑन-कैमरा बातचीत की. जायसवाल ने इंग्लैंड में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दौरान हेडिंग्ले में अपना पहला टेस्ट शतक लगाया. इस बातचीत में जुरेल ने खुलासा किया कि जायसवाल ‘जिद्दी’ हैं. उन्होंने पहले ही कहा था कि इंग्लैंड में रन बनाने ही हैं.

ध्रुव जुरेल ने यशस्वी जायसवाल से बातचीत के दौरान कहा, “जब हम भारत ‘ए’ के लिए खेल रहे थे, तो आपने मुझसे कहा था कि आपको इंग्लैंड में रन बनाने ही हैं, चाहे कुछ भी हो. यहां तक कि जब गेंद बहुत ज्यादा मूव कर रही थी, तो आप नेट्स में भी वही चुनौती चाहते थे. मुझे लगता है कि यही जिद आपको अलग बनाती है. मैंने इसे बचपन से देखा है.”
जुरेल ने आगे पूछा,” लेकिन बताओ, जब मैच नहीं होता तो आप मैदान के बाहर कैसे होते हो. जायसवाल हंसते हुए बोले, “मैं ज्यादा कुछ नहीं करता. जब मुझे गंभीर होना होता है, तो मैं गंभीर रहता हूं. मैं अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करता हूं और अपने मन को शांत रखने की कोशिश करता हूं. यह सच में मेरी मदद करता है. जब भी मैं यहां आता हूं, तो मैं अपनी टीम और अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं. मुझे अकेले अभ्यास करना और खुद को तैयार करना बहुत पसंद है.”

जायसवाल ने आगे कहा,” मैं यह सुनिश्चित करने की कोशिश करता हूं कि अभ्यास में हर गेंद का सामना करने से मुझे कठिन परिस्थितियों में मदद मिले. आप भी जानते हैं कि कई बार हम दबाव में होते हैं. हर्षित राणा और बुमराह भाई बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे, मैं आसानी से रन नहीं बना पा रहा था लेकिन मैं खेलता रहा. इससे मुझे बहुत आत्मविश्वास और विश्वास मिला कि मैं कठिन दौर से गुजर सकता हूं.’

Contact: satyam.sengar@nw18.com

homecricket

‘जायसवाल इतने जिद्दी हैं पता नहीं था…’ जुरेल ने किया खुलासा



Source link

Exit mobile version