Last Updated:
ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतने के लिए 282 रन का लक्ष्य दिया. दक्षिण अफ्रीका ने इसके जवाब में 2 विकेट पर 213 रन बनाए. अब वह जीत से 69 रन दूर है.
ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में 6 विकेट महज 44 रन देकर झटक लिए थे.
हाइलाइट्स
- ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 282 रन का लक्ष्य दिया.
- दक्षिण अफ्रीका ने जवाब में 2 विकेट पर 213 रन बनाए.
- अगर मैच टाई हो जाता है तो दोनों टीमों में बंटेगी ट्रॉफी.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतने के लिए 282 रन का लक्ष्य दिया है. अफ्रीकी टीम ने इसके जवाब में 2 विकेट पर 213 रन बना लिए हैं. अब वह जीत से 69 रन दूर है. जीत अब उससे बहुत दूर नहीं है. ज्यादातर क्रिकेटफैंस मान रहे हैं कि दक्षिण अफ्रीका इस बार आईपीएल ट्रॉफी जीत लेगा. लेकिन कुछ एक्सपर्ट रिजल्ट पर कोई अनुमान नहीं लगाना चाहते. वजह- ऑस्ट्रेलिया की वापसी और दक्षिण अफ्रीका का ऐन मौके पर चोक करने का रिकॉर्ड.
अगर इतिहास के पन्नों को ना भी पलटें तो मैच के दूसरे दिन का खेल ही जहां दक्षिण अफ्रीका के फैंस को डरा रहा होगा, वहीं ऑस्ट्रेलिया के भीतर वापसी का हौसला भर रहा होगा. ऑस्ट्रेलिया को अगर डब्ल्यूटीसी का अपना खिताब बचाना है तो उसे 8 विकेट और लेने होंगे. लेकिन इसके लिए उसके पास ज्यादा वक्त नहीं है. ऑस्ट्रेलिया को ये विकेट दक्षिण अफ्रीका के 69 रन बनाने से पहले ही लेने होंगे. यह मुकाबला लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है. यहां 280 से बड़ा लक्ष्य सिर्फ दो बार हासिल किया जा सका है. दक्षिण अफ्रीका मैच जीतता है तो यह तीसरी बार होगा जब लॉर्ड्स में 280 से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जाएगा.
क्या होगा अगर मैच टाई हो जाए
अगर दक्षिण अफ्रीका अपने 213/2 के स्कोर में 68 रन जोड़कर ऑलआउट हो जाए तो यह मुकाबला टाई हो जाएगा. ऐसा होने पर डब्ल्यूटीसी की ट्रॉफी दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया दोनों में बांटी जाएगी यानी दोनों को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा.
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

