Site icon CricketPing

डीके शिवकुमार ने RCB खरीदने की अफवाहों का खंडन किया.


Last Updated:

कुछ दिनों से मीडिया में यह खबर चल रही है कि आरसीबी के मौजूदा मालिक फ्रेंचाईजी को बेचना चाहते हैं. खबर ये भी आई कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार इस टीम को खरीदना चाहते हैं आइए जानते हैं वो खुद इसपर क्या…और पढ़ें

RCB को खरीदने वाली खबरों पर क्या बोले शिवकुमार?

हाइलाइट्स

  • डीके शिवकुमार ने RCB खरीदने की अफवाहों को खारिज किया.
  • शिवकुमार ने कहा, “मुझे RCB की क्या जरूरत है?”
  • RCB ने IPL 2025 के फाइनल में पंजाब को हराया.

नई दिल्ली. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आईपीएल फ्रैंचाइजी खरीदने की अफवाहों का खंडन किया है. शिवकुमार ने टिप्पणी की, “मुझे RCB की क्या जरूरत है? मैं रॉयल चैलेंज भी नहीं पीता,” यह स्पष्ट करते हुए कि उन्हें टीम खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं है. आरसीबी ने इसी साल आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब को हराकर कप जीता था.

शिवकुमार ने एएनआई पर कहा, “मैं पागल आदमी नहीं हूं. मैं बचपन से ही कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन का सदस्य हूं, बस इतना ही. मेरे पास समय नहीं है, हालांकि मुझे प्रबंधन का हिस्सा बनने के प्रस्ताव मिले थे… मुझे आरसीबी की क्या जरूरत है? मैं तो रॉयल चैलेंज भी नहीं पीता.”
कुछ दिन पहले ही यह अफवाह उड़ी कि ब्रिटिश डिस्टिलर और अपनी भारतीय इकाई यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के माध्यम से RCB के वर्तमान मालिक डियाजियो पीएलसी फ्रैंचाइजी का कुछ हिस्सा या पूरी तरह से बेचने पर विचार कर रहे हैं. हालांकि, इस अफवाह में कितनी सच्चाई है कुछ समय बाद ही पता चलेगा.

इस अटकलबाजी के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में यूनाइटेड स्पिरिट्स के शेयर की कीमत में वृद्धि देखने को मिली थी. जिसके बाद कंपनी ने स्पष्ट किया कि उनकी तरफ से अब तक ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है. आरसीबी फ्रैंचाइजी की मूल्य लगभग ₹8,600 करोड़ (लगभग $1 बिलियन) है. फाइनल के अगले दिन चिन्नास्वामी स्टेडियम में लाखों फैंस की भीड़ उमड़ने के बाद 11 लोगों की मौत हो गई और 56 घायल हो गए.

Contact: satyam.sengar@nw18.com

homecricket

‘मैं रॉयल चैलेंज नहीं…’ RCB को खरीदने वाली खबरों पर क्या बोले शिवकुमार?



Source link

Exit mobile version