Site icon CricketPing

डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले भारतीय क्रिकेटर का निधन, लंदन में ली आखिरी सांस, ऑस्ट्रेलिया में दिलाई थी यादगार जीत


Last Updated:

Dilip Doshi Died: भारत के पूर्व क्रिकेटर दिलीप दोषी का निधन हो गया है. उन्होंने सोमवार को लंदन में आखिरी सांस ली.

भारत के दिग्गज क्रिकेटर दिलीप दोषी का निधन हो गया है.

हाइलाइट्स

  • दिग्गज क्रिकेटर दिलीप दोषी का निधन.
  • 77 साल की उम्र में लंदन में अंतिम सांस ली.
  • भारत के लिए 33 टेस्ट और 15 वनडे खेले.

Dilip Doshi Died: भारत के पूर्व क्रिकेटर दिलीप दोषी का निधन हो गया है. दिलीप दोषी ने सोमवार को लंदन में आखिरी सांस ली. 77 साल के दिलीप दोषी का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है. दोषी का टेस्ट करियर भले ही छोटा रहा लेकिन उनकी गिनती भारत के महान स्पिनरों में होती है. दिलीप दोषी ने अपने डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट लिए थे. वे दुनिया के उन चार खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने 30 साल से ज्यादा की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और करियर में 100 से ज्यादा विकेट हासिल कर लिए.

दिलीप दोषी बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज थे. वे 1979 से 1983 के बीच भारतीय टीम का हिस्सा रहे. दिलीप दोषी ने 1979 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट खेला. उन्होंने चेन्नई में खेले गए इस मैच में 5 विकेट झटके थे. अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 32 साल की उम्र में करने वाले दिलीप दोषी ने कुल 33 टेस्ट मैच खेले. उन्होंने इन 33 मैचों में 114 विकेट हासिल किए.

साल 1979 में भारत की मेलबर्न टेस्ट की जीत में दिलीप दोषी का बड़ा रोल रहा था. उन्होंने इस मैच में 5 विकेट झटके थे. दिलीप दोषी का टेस्ट की तरह वनडे करियर भी कामयाब रहा. उन्होंने 15 वनडे मैच खेले. उन्होंने इन मैचों में 3.96 की इकोनॉमी और 23.81 की औसत से 22 विकेट चटकाए. घरेलू क्रिकेट में दिलीप दोषी सौराष्ट्र और बंगाल के लिए खेले. वे इंग्लिश काउंटी टीमों बर्कशर और नॉटिंघमशर के लिए भी खेले.

बेटा भी फर्स्टक्लास क्रिकेटर
दिलीप दोषी ने अपने क्रिकेटिंग करियर पर आत्मकथा स्पिन पंच (Spin Punch) भी लिखी है. दिलीप के बेटे नयन भी सौराष्ट्र और सरे (Surrey) के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल चुके हैं. दिलीप दोषी एक दशक से ज्यादा समय से परिवार के साथ लंदन में रह रहे थे. उन्होंने अंतिम सांस लंदन में ही ली.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

डेब्यू टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले भारतीय क्रिकेटर का लंदन में निधन



Source link

Exit mobile version