Last Updated:
थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग चैंपियनशिप में नरेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि सुभाष कुमार ने रजत पदक अपने नाम किया. नरेश कुमार (10-11 वर्ष, भार वर्ग –50 किग्रा) ने थाईलैंड, उज्बेकिस्तान और रूस के खिलाड़ियों को हराया और स्वर्ण पदक जीता.
सहरसा: बिहार के मधेपुरा के दो होनहार खिलाड़ियों ने थाईलैंड और रूस के मजबूत खिलाड़ियों को हराकर स्वर्ण पदक जीता है. मधेपुरा के 11 वर्षीय नरेश कुमार और 15 वर्षीय सुभाष कुमार ने अंतरराष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने राज्य का नाम रोशन किया है.
हाल ही में थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हैंड टू हैंड फाइटिंग चैंपियनशिप में नरेश कुमार ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि सुभाष कुमार ने रजत पदक अपने नाम किया. नरेश कुमार (10-11 वर्ष, भार वर्ग –50 किग्रा) ने थाईलैंड, उज्बेकिस्तान और रूस के खिलाड़ियों को हराया और स्वर्ण पदक जीता. वहीं, सुभाष कुमार (14–15 वर्ष, –50 किग्रा) ने शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता. दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता से बिहार और भारत दोनों के लिए गर्व का क्षण है.
बिहार हैंड-टू-हैंड फाइटिंग स्पोर्ट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अमन झा ने कहा कि तीन वर्ष पहले हमने बिहार में इस गेम की शुरुआत की थी . आज यह परिणाम देखकर बहुत खुशी होती है. बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, उन्हें बस सही मंच और मार्गदर्शन की आवश्यकता है. हैंड टू हैंड स्पोर्ट्स मधेपुरा के अध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि इस सफलता ने ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों में हौसला बढ़ाया है. बच्चे गरीब मजदूर परिवार के हैं, इसलिए उन्हें भेजने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.
आठ दिन बाद जब दोनों खिलाड़ी मधेपुरा पहुंचे, तो उनका मालाओं, मिठाइयों, लड्डुओं और ढोल-नगाड़ों के साथ ज़ोरदार स्वागत किया गया. पूरा माहौल उत्सव जैसा हो गया और लोगों ने दोनों बच्चों का हौसला बढ़ाया. पूरे मधेपूरा में इन खिलाड़ियों के जीत का जश्न मनाया गया.

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क… और पढ़ें