Last Updated:
Nitish Kumar Oath Ceremony: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत के बाद यह शपथ ग्रहण समारोह बेहद खास तरीके से बनाया गया. राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी.
पटना. बिहार के ऐतिहासिक गांधी मैदान ने एक बार फिर इतिहास रचते देखा. दरअसल नीतीश कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया रिकॉर्ड बना दिया. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत के बाद यह शपथ ग्रहण समारोह बेहद खास तरीके से बनाया गया. राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे और नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी.
इसके साथ ही एनडीए की नई सरकार आधिकारिक रूप से अस्तित्व में आ गई. गांधी मैदान में विशाल मंच बनाया गया था, जहां हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, नेता और आम लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद बिहार कैबिनेट के मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई. एनडीए के सभी घटक दल- जेडीयू, बीजेपी, लोजपा (रामविलास), हम और आरएलएम को प्रतिनिधित्व दिया गया है. मंत्रिमंडल में इस बार संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसमें अनुभव और युवा नेतृत्व का मिश्रण देखने को मिला.
नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों की लिस्ट
| क्रमांक | नाम |
|---|---|
| 1 | सम्राट चौधरी |
| 2 | विजय कुमार सिन्हा |
| 3 | विजय कुमार चौधरी |
| 4 | बिजेन्द्र प्रसाद यादव |
| 5 | श्रवण कुमार |
| 6 | मंगल पांडेय |
| 7 | डॉ0 दिलीप कुमार जायसवाल |
| 8 | अशोक चौधरी |
| 9 | लेशी सिंह |
| 10 | मदन सहनी |
| 11 | नितिन नवीन |
| 12 | राम कृपाल यादव |
| 13 | संतोष कुमार सुमन |
| 14 | सुनील कुमार |
| 15 | मो0 जमा खान |
| 16 | संजय सिंह टाइगर |
| 17 | अरुण शंकर प्रसाद |
| 18 | सुरेन्द्र मेहता |
| 19 | नारायण प्रसाद |
| 20 | रमा निषाद |
| 21 | लखेंद्र कुमार |
| 22 | सुश्री श्रेयसी सिंह |
| 23 | प्रमोद कुमार |
| 24 | संजय कुमार |
| 25 | संजय कुमार सिंह |
दिग्गज नेताओं की मौजूदगी
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए गठबंधन के बड़े नेता मौजूद रहे. पूरा गांधी मैदान सुरक्षा के विशेष प्रोटोकॉल के तहत कवर किया गया था. शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार में नई सरकार के कामकाज की शुरुआत हो गई है. मुख्यमंत्री जल्द ही कैबिनेट की पहली बैठक करने वाले हैं, जिसमें कई अहम फैसलों की उम्मीद की जा रही है.
A Multimedia Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media & Investment Limited for News18 Hindi Website as a Chief Sub Editor. He …और पढ़ें
A Multimedia Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media & Investment Limited for News18 Hindi Website as a Chief Sub Editor. He … और पढ़ें

