Last Updated:
Sydney Sixers sign Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम को जैसे ही नजरअंदाज किया वैसे ही इस क्रिकेटर ने ऑस्ट्रेलिया का रुख कर लिया है.
बाबर आजम और इमाम उल हक प्रैक्टिस सेशन के दौरान्.
हाइलाइट्स
- पाकिस्तान ने बाबर आजम को टी20 टीम से निकाला.
- बाबर ने टीम से बाहर होते ही बिग बैश लीग से किया करार.
- अब स्टीव स्मिथ के साथ खेलते नजर आएंगे बाबर आजम.
नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों दिलचस्प खेल चल रहा है. नई टी20 टीम बनाने में जुटा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एक तरफ बाबर आजम जैसे अपने सीनियर खिलाड़ियों को ठिकाने लगाने पर तुला है. दूसरी ओर बाबर आजम टी20 करियर संवारने के लिए देश छोड़ ऑस्ट्रेलिया का रुख करने वाले हैं. पूर्व कप्तान बाबर आजम ने बिग बैश लीग (BBL) 2025-26 के लिए सिडनी सिक्सर्स के साथ करार किया है. यह उनकी पहली बीबीएल डील है.
बाबर आजम का T20 करियर शानदार रहा है. उनके नाम 320 टी20 मैचों में 4145 रन दर्ज हैं. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा के बाद बाबर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने पीएसएल में हाल ही में पेशावर जाल्मी के लिए 288 रन बनाए. सीपीएल, बीपीएल और विटैलिटी ब्लास्ट में भी उनका बल्ला चला है.

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें