Site icon CricketPing

बीजेपी विधायकों की संख्या रिकॉर्ड, 1800 एमएलए लक्ष्य के करीब


Last Updated:

Political News: बीजेपी बिहार जीत के बाद राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को तेजी से मजबूत कर रही है. पार्टी का दावा है कि उसके पास देशभर में 1,654 विधायक हो चुके हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है. अमित मालवीय के मुताबिक, अगले दो वर्षों में लक्ष्य 1,800 एमएलए का है. कांग्रेस ने अपना कीर्तिमान साल 1985 में बनाया था.

ख़बरें फटाफट

बीजेपी ने नया कीर्तिमान बना लिया है.
नई दिल्‍ली. बिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद बीजेपी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी राजनीतिक मौजूदगी को नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी में है. पार्टी का फोकस अब राज्य विधानसभाओं में अपनी ताकत को और मजबूत करने पर है. आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय के अनुसार, बीजेपी का विधायकों का आंकड़ा देशभर में अपने अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच चुका है और अगले दो वर्षों में पार्टी 1800 एमएलए का बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकती है. यह दावा उस समय आया है जब बिहार के बाद बीजेपी का मनोबल चरम पर है और कई राज्यों में संगठन तेजी से विस्तार कर रहा है.
कांग्रेस के कीर्तिमान से काफी दूर है बीजेपी
मालवीय ने कांग्रेस के ऐतिहासिक कीर्तिमान का संदर्भ देते हुए तुलना की. उन्होंने याद दिलाया कि 1985 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पैदा हुए सिंपैथी वेव में कांग्रेस के पास लगभग 2,018 विधायक थे, जो पार्टी का अब तक का शिखर है. लेकिन मालवीय के मुताबिक, यह शिखर कांग्रेस को विरासत में मिला था. वहीं बीजेपी ने अपना उदय राज्य-दर-राज्य, सीट-दर-सीट, संघर्ष-दर-संघर्ष अर्जित किया है. उनका कहना है कि आज का राजनीतिक माहौल 80 के दशक जैसा सरल नहीं है, फिर भी बीजेपी लगातार आगे बढ़ रही है.



Source link

Exit mobile version