Last Updated:
बीबीएल 2025-26 ड्राफ्ट में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और शादाब खान को शामिल किया गया है.
पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी को बीबीएल के ड्रॉफ्ट में शाामिल किया है.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) 2025-26 के ड्राफ्ट में चार पाकिस्तानी क्रिकेटरों को जगह मिली है. इनमें मोहम्मद रिजवान. शाहीन शाह अफरीदी. हारिस रऊफ और शादाब खान शामिल हैं. इन चारों को लीग के पहले ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल किया गया है. पाकिस्तान के इन सितारों की पूरी उपलब्धता ने बीबीएल फ्रेंचाइजियों का ध्यान खींचा है. पाकिस्तान के ये खिलाड़ी नवंबर से फरवरी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलेंगे.
बीबीएल के जनरल मैनेजर एलिस्टेयर डॉब्सन ने कहा कि रिजवान और अफरीदी जैसे सितारे लीग की लोकप्रियता बढ़ाएंगे. ड्राफ्ट में 600 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं. इनमें महिला BBL में भारत की जेमिमा रोड्रिग्स और शिखा पांडे भी शामिल हैं. ड्राफ्ट चार राउंड में होगा. प्रत्येक टीम को कम से कम तीन विदेशी खिलाड़ी चुनने होंगे. ब्रिसबेन हीट शाहीन को पहली पिक के रूप में चुन सकता है.

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें