Site icon CricketPing

बेंगलुरु भगदड़ के बाद सख्त होगा BCCI? सेलीब्रेशन के लिए तैयार करेगा नए दिशानिर्देश


Last Updated:

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शनिवार को होने वाली 28वीं शीर्ष परिषद बैठक के एजेंडे में बेंगलुरु भगदड़ भी प्रमुख मुद्दों में शामिल होगा. इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गयी थी.

बेंगलुरु भगदड़ के बाद BCCI होगा सख्त

नई दिल्ली. आरसीबी के फाइनल जीत के बाद बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई भगदड़ की घटना दुखद है. इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जीत के जश्न के लिए मानक दिशानिर्देश तैयार करना भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की शनिवार को होने वाली 28वीं शीर्ष परिषद बैठक के एजेंडे में प्रमुख मुद्दों में शामिल होगा. इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गयी थी.

यह घटना पिछले बुधवार को घटी थी, जब लगभग 2.5 लाख फैंस अपने पसंदीदा सितारों की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम और उसके आसपास के इलाकों में उमड़ पड़े थे. इसके कारण भगदड़ मच गई थी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी और 56 घायल हो गए थे. इस घटना के बाद कई बड़े अधिकारियों को भी सस्पेंड कर दिया गया था.
बीसीसीआई ने हालांकि माना कि समारोह का बेहतर प्रबंधन किया जा सकता था, लेकिन अब इस मामले पर बैठक के दौरान औपचारिक रूप से विचार-विमर्श किया जाएगा. बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, ‘‘बैठक के दौरान आईपीएल जीत के जश्न के लिए नियम बनाने की जरूरत पर चर्चा की जाएगी.’’

इस बैठक में भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली आगामी श्रृंखला के लिए स्थलों के चयन पर भी चर्चा की जाएगी. इसके अलावा बैठक में आयु सत्यापन की मौजूदा प्रक्रिया की समीक्षा किए जाने की संभावना भी है. यह एक ऐसी व्यवस्था है जिसका उद्देश्य आयु-समूह क्रिकेट में, विशेष रूप से अंडर-16 (लड़के) और अंडर-15 (लड़कियां) श्रेणियों में आयु-धोखाधड़ी को रोकना है.

Contact: satyam.sengar@nw18.com

homecricket

भगदड़ के बाद सख्त होगा BCCI? सेलीब्रेशन के लिए तैयार करेगा नए दिशानिर्देश



Source link

Exit mobile version