स्थानीय निकाय चुनाव: ‘समाजवादी पार्टी की चाबी उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि CM देवेंद्र फडणवीस के पास’


Last Updated:

Maharashtra Local Polls: वारिस पठान ने कहा महाराष्ट्र सपा की चाबी देवेंद्र फडणवीस के पास है. अबू आजमी के गठबंधन न करने के बयान पर वारिस पठान ने हमला बोला. अबू आजमी ने कहा है कि बीएमसी चुनाव में समाजवादी पार्टी अकेले ही अपनी किस्मत आजमाएगी.

ख़बरें फटाफट

वारिस पठान ने सपा और बीजेपी पर हमला बोला. (फाइल फोटो)

मुंबई. एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने कहा है कि महाराष्ट्र की समाजवादी पार्टी की चाबी उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास है. वारिस पठान का ये बयान महाराष्ट्र सपा प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी के राज्य में किसी अन्य दल से गठबंधन न करने वाले बयान के बाद आया है.

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बयान पर एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि देवेंद्र फडणवीस जितना कहेंगे, ये उतना ही करेंगे. वो जितनी सीटों पर लड़ाना चाहेंगे, ये उतनी ही सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. ये पहले भी महाविकास अघाड़ी का हिस्सा थे, चुनाव में क्या हुआ? यही सपा, उद्धव ठाकरे की पार्टी, कांग्रेस और एनसीपी ने मिलकर महाविकास अघाड़ी बना लिया. इसके बाद जहां कांग्रेस ने प्रत्याशी उतारे, वहां सपा ने भी उतार दिए. ये फ्रेंडली फाइट कर रहे थे, नतीजा क्या हुआ? भाजपा जीत गई.

वारिस पठान ने कहा कि इन्हीं के गठबंधन के नेता आदित्य ठाकरे ने मीडिया के सामने आकर कहा कि पूरे चुनाव में सपा ने भाजपा की मदद की. उन्होंने भाजपा की बी टीम की तरह काम किया. अभी भी इनका यही काम है.

पठान ने कहा कि हमने भी गठबंधन में होने की बात की थी, लेकिन ये घमंड में थे और हमें शामिल नहीं किया. हम अकेले लड़े और आगे भी लड़ेंगे. बीएमसी के चुनाव में हमें जनता का समर्थन मिलेगा. हमारे कई उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे. हम कितनी सीटों से चुनाव लड़ेंगे, इसकी जानकारी आपको आगे दी जाएगी.

बता दें कि अबू आजमी ने कहा था कि हम किसी से गठबंधन नहीं करेंगे. गठबंधन में कांग्रेस मुख्य पार्टी होती है, लेकिन अंतिम समय में ये हमसे गठबंधन तोड़ देती है. हम वोटों का बंटवारा नहीं चाहते, हम चाहते हैं कि सभी सेक्युलर लोग साथ में चुनाव लड़ें, जिससे वोटों का बंटवारा ना हो, लेकिन बड़ी पार्टियां चाहती हैं कि समाजवादी पार्टी खत्म हो जाए.

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

homemaharashtra

‘समाजवादी पार्टी की चाबी उत्तर प्रदेश में नहीं बल्कि देवेंद्र फडणवीस के पास’



Source link

Leave a Comment