Site icon CricketPing

‘हम कुछ महीनों से बात कर रहे..’ हार्दिक पांड्या संग अफेयर पर बोली अक्षय कुमार की ये हीरोइन, 2 बार क्रिकेटर से मिली


Last Updated:

वैसे तो हार्दिक पांड्या का कई एक्ट्रेस संग नाम जुड़ चुका है और उन्हीं में से एक ईशा गुप्ता भी हैं. हाल ही में ईशा ने हार्दिक पांड्या संग अपनी डेटिंग अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है.

हाइलाइट्स

  • 2018 में पार्टी में हुई थी ईशा और हार्दिक पांड्या की मुलाकात
  • दोनों की कई महीनों तक बातचीत भी हुई थी
  • एक्ट्रेस संग खूब थे पांड्या के डेटिंग के चर्चे

नई दिल्लीः ईशा गुप्ता लंबे वक्त के बाद सुर्खियों में आई हैं लेकिन किसी फिल्म के प्रोजेक्ट को लेकर नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ में चल रही हलचल को लेकर. अभिनेत्री ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने अपने फिल्मी सफर से लेकर लव लाइफ के बारे में भी राज खोले हैं.

हार्दिक पांड्या संग डेटिंग पर ईशा गुप्ता
मालूम हो कि अभिनेत्री का नाम ऑलराउंडर कहे जाने वाले क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ जोड़ा जा चुका है और अब ईशा ने क्रिकेटर संग डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है. साल 2018 में ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि अभिनेत्री ईशा गुप्ता क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को डेट कर रही हैं. हालांकि दोनों ने आखिरकार अपने रास्ते अलग कर लिए थे, लेकिन फिर भी इनके बीच रोमांस के बारे में अटकलें लगाई जाती रहीं. अब, सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक स्पष्ट बातचीत में, ईशा ने आखिरकार इस बात पर ध्यान दिया है कि क्या दोनों कभी रिलेशनशिप में थे.

हार्दिंक पांड्या से 2 बार मिली भीं ईशा
उसने स्वीकार किया, ‘हां, कुछ समय से हम बात कर रहे थे. मुझे नहीं लगता कि हम डेटिंग कर रहे थे, लेकिन हां, हम कुछ महीनों से बात कर रहे थे. तब हम ‘शायद ये होगा और नहीं होगा’ जैसी थिंकिंग के फेज में थे. और ये डेटिंग फेज तक पहुंचने से पहले ही खत्म हो गया. तो यह डेटिंग-डेटिंग नहीं थी. हम एक या दो बार मिले, बस. तो हां, जैसा कि मैंने कहा, यह कुछ महीने था और फिर यह खत्म हो गया.’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वे एक कपल बन सकते थे, तो ईशा गुप्ता ने जवाब दिया, ‘शायद ऐसा हो सकता था. लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा होना तय था. उससे पहले भी, वे बेचारे लाइव टीवी पर कुछ बातें कहने के बाद से ही बदकिस्मती का सामना कर रहे थे. और तब तक, हमने बात करना बंद कर दिया था.’





Source link

Exit mobile version