Site icon CricketPing

148 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा… पैट कमिंस के नाम लॉर्ड्स में हुआ महारिकॉर्ड , विकेटों की ट्रिपल सेंचुरी भी की पूरी


Last Updated:

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान ने लॉडर्स में इतिहास रच दिया है.उन्होंने डब्ल्यूटीसी फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट लिए. टेस्ट क्रिकेट में कमिंस के 300 विकेट भी पूरे हो गए. कमिंस टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में दुनिया के पहले कप्तान बन गए हैं जिन्होंने लॉडर्स में टेस्ट की एक पारी में 6 विकेट अपने नाम किए.

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ( Pat Cummins) ने लॉडर्स क्रिकेट ग्राउंड पर इतिहास रच दिया है. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच की पहली पारी में साउथ अफ्रीका के 6 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा.कमिंस के छह विकेट की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को 138 रन पर ढेर करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की सरी पारी में 8 विकेट पर 144 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 218 रन तक पहुंचा दी है.

कमिंस ने छह विकेट लेते ही टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में वो कारनामा कर दिया जो पहले कभी नहीं हुआ था. कमिंस (28/2) तूफानी गेंदबाजी के सामने दक्षिण अफ्रीका की टीम 57.1 ओवर में सिर्फ 138 रन पर सिमट गई. जिससे पहली पारी में 212 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया को 74 रन की बढ़त मिली. डेविड बेडिंघम 111 गेंद में छह चौकों की मदद से 45 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे. कप्तान टेंबा बावुमा ने 36 रन की पारी खेली. कमिंस की तूफानी गेंदबाजी के सामने हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने अपने अंतिम 5 विकेट सिर्फ 12 रन जोड़कर गंवाए.

दूसरे सेशन में कमिंस के कहर ने अचानक पूरा खेल पलट दिया. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने साउथ अफ्रीकी पारी के बचे हुए 6 में से 4 विकेट खुद लिए और टीम को 74 रन की बढ़त दिलाई.ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में लुंगी एनगिडी (35/3) और कागिसो रबाडा (44/3) की धारदार गेंदबाजी के सामने 73 रन पर सात विकेट गंवा दिया थे लेकिन एलेक्स कैरी (43 रन, 50 गेंद, पांच चौके) और स्टार्क (नाबाद 16) ने आठवें विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी करके टीम की कुल बढ़त को 200 रन के पार पहुंचाया.

कमिंस ने 14वीं बार पारी में 5 या इससे अधिक विकेट चटकाए. उन्होंने छठा विकेट लेकर अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. साउथ अफ्रीका का आखिरी विकेट 138 रन के स्कोर पर गिरा, जब कमिंस की गेंद पर कगिसो रबाडा कैच आउट हो गए.

कमिंस ने 68 टेस्ट मैच की 126 पारियों में अपने 300 विकेट भी पूरे कर लिए. कमिंस ने 18.1 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर 6 विकेट लिए.

इस तरह कमिंस ने टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. कमिंस लॉर्ड्स के मैदान पर एक पारी में 6 विकेट लेने वाले पहले विदेशी कप्तान बन गए.

इससे पहले किसी विदेशी कप्तान के तौर पर लॉर्ड्स में बेस्ट प्रदर्शन का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के स्पिनर डेनियल विटोरी के नाम था, जिन्होंने 69 रन देकर 5 विकेट लिए थे.

साथ ही कमिंस लॉडर्स किसी भी कप्तान की ओर से श्रेष्ठ प्रदर्शन करने करने वाले कप्तान भी बन गए.उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बॉब विलिस का रिकॉर्ड तोड़ा. विलिस ने 1992 में भारत के खिलाफ एक पारी में 101 रन देकर 6 शिकार किए थे.

homesports

148 साल के टेस्ट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, कमिंस के नाम दर्ज हुआ महारिकॉर्ड



Source link

Exit mobile version