Last Updated:
IPL में वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे के धूम मचाने के बाद अब 17 साल के आरडी प्रणव राघवेंद्र ने अपनी स्पीड से ध्यान खींचा है.
आरडी प्रणव राघवेंद्र के करीबी मानते हैं कि वे जल्दी ही 150 Kmh की स्पीड से गेंदबाजी कर सकते हैं. (Photo: TNCA)
हाइलाइट्स
- आरडी प्रणव राघवेंद्र ने 147.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की.
- प्रणव की यह स्पीड भारतीय अंडर-19 क्रिकेट में सबसे तेज गेंदबाजी है.
- प्रणव ने 16 साल की उम्र में 139 किमी प्रति घंटे की रफ्तार निकाली थी.
नई दिल्ली. आईपीएल 2025 ने साबित किया कि भारत के युवा क्रिकेटर पूरी दुनिया में धूम मचाने को तैयार हैं. आईपीएल में इस बार 14 साल के वैभव सूर्यवंशी से 17 साल के आयुष म्हात्रे जैसे युवा बैटर्स ने दुनियाभर के गेंदबाजों की पिटाई की. यह तो रही युवा बैटर्स की बात. अब 17 वर्षीय तेज गेंदबाज आरडी प्रणव राघवेंद्र ने दुनिया के बैटर्स के लिए चेतावनी जारी कर दी है. वेल्लोर के प्रणव राघवेंद्र अपनी स्पीड से धूम मचा रहे हैं. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने हाल ही में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 147.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की. द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक यह भारत के किसी भी अंडर-19 क्रिकेटर द्वारा सबसे तेज फेंकने का रिकॉर्ड है.
आरडी प्रणव राघवेंद्र के करीबी मानते हैं कि उनके पास प्रसिद्ध 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को पार करने की क्षमता है. प्रणव को ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा के साथ काम करने का फायदा भी मिला है. उन्होंने मैक्ग्रा के साथ काम करते हुए 16 साल की उम्र में 139 किमी प्रति घंटे की रफ्तार निकाली थी.
एमआरएफ पेस फाउंडेशन के मुख्य कोच एम सेंथिलनाथन ने प्रणव के बारे में कहा, ‘जब मैंने पहली बार उन्हें देखा, तो वे 130 (किमी प्रति घंटे) में गेंदबाजी कर रहे थे. सिर्फ दो साल में वे लगातार 135-145 किमी प्रति घंटे के बीच गेंदबाजी कर रहे हैं. गति हमेशा से उनकी ताकत रही है. वे पहले से ही बहुत तेज हैं. हमें उन्हें संभालना होगा. प्रणव ने तमिलनाडु के लिए असम और रेलवे के खिलाफ 2024 में 2 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं.
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

