नई दिल्ली. क्रिकेट के सबसे बड़े फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें कमर कस चुकी है और इनके साथ एक तीसरी टीम के नाम का भी ऐलान हो गया. वो टीम जो मैदान पर खेल रही टीमों के प्रदर्शन की जानकारी फैंस और दर्शकों को पहुंचाने का काम करेगी. मजे की बात देखिए कॉमेंट्री टीम में भी 11 नामों की घोषणा की गई है जिसमें कई ऐसे नाम है जो 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके है और उनकी राय इस फाइनल में बहुत मायने रखेगी.
WTC फाइनल 2025 के लिए कमेंटेटर
100 से ज्यादा टेस्ट खेलने वालों की टीम
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया इस बड़े मुकाबले में गत विजेता के रूप में उतरेगा, जिसने दो बार के फाइनलिस्ट भारत को ओवल में WTC फाइनल 2023 में 209 रनों से हराया था, जिसमें ट्रैविस हेड प्लेयर ऑफ द मैच बने थे. दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका 2023-25 संस्करण में शानदार प्रदर्शन करने के बाद WTC फाइनल में अपनी पहली उपस्थिति दर्ज कराएगा. वे आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक तालिका में शीर्ष पर रहे और लगातार सात मैचों में जीत दर्ज कर रहे हैं. इंग्लैंड में ही 1999 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रोटियाज टीम जैसे हारी थी वो आज भी उनको सालता है और इस दर्द से नकलने के लिए उनको ये फाइनल जीतना बेहद जरूरी होगा.