वैभव सूर्यवंशी ने 90 गेंद में ठोक डाले 190 रन, चौकों-छक्कों के तूफान में उड़े गेंदबाजों के होश, VIDEO


Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi 190 runs: आईपीएल 2025 में अपनी बैटिंग से दिल जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अब एक मैच में 190 रन ठोक दिए हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने एनसीए के प्रैक्टिस मैच में 90 गेंद में 190 रन ठोक दिए हैं.

हाइलाइट्स

  • आईपीएल 2025 के बाद भी दिल जीत रहे हैं वैभव सूर्यवंशी.
  • बिहार के लाल ने प्रैक्टिस मैच में 90 गेंद में ठोके 190 रन.
  • अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड दौरे की तैयारी में जुटे हैं वैभव.

नई दिल्ली. आईपीएल 2025 में अपनी तूफानी बैटिंग से बवाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अब 90 गेंद में 190 रन ठोक दिए हैं. 14 वर्षीय वैभव IPL के बाद इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रहे हैं. बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड जाने से पहले नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में प्रैक्टिस मैच खेला. उन्होंने मंगलवार को खेले गए इस मैच में 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से रनों की बारिश की.

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी का चयन भारत की अंडर-19 टीम में हुआ है. यह टीम 24 जून से 23 जुलाई 2025 तक इंग्लैंड दौरे पर रहेगी. अंडर-19 भारतीय टीम इस दौरान मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच यूथ वनडे और दो चार दिवसीय मैच खेलेगी. इसके अलावा 50 ओवर का एक अभ्यास मैच भी होगा. वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड दौरे पर अपने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे.

वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट जगत में यूं तो अपनी पहचान 12 साल की उम्र से ही बनानी शुरू कर दी थी. उन्होंने रणजी ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड भी बनाया है. लेकिन जब उन्होंने आईपीएल 2025 में 35 गेंद में शतक जड़ा तो पूरी दुनिया उन्हें सलाम करने लगी. उन्होंने यह पारी भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेली थी. यह आईपीएल में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है.





Source link

Leave a Comment