SA vs AUS WTC Final: दक्षिण अफ्रीका ने दिनभर की मेहनत डेढ़ घंटे में गंवाई, हाथ आई ट्रॉफी लगी फिसलने…


Last Updated:

SA vs AUS WTC Final 2025 Highlights: डब्ल्यूटीसी फाइनल के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिलचस्प लड़ाई हुई. मैच के पहले दिन 255 रन बने और 14 विकेट गिरे.

WTC Final के पहले दिन मिचेल स्टार्क और कैगिसो रबाडा ने अपनी-अपनी टीमों के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए.

हाइलाइट्स

  • WTC Final के पहले दिन 255 रन बने और 14 विकेट गिरे.
  • द. अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 रन पर समेटी.
  • ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के 4 विकेट 43 रन पर झटके.

WTC Final 2025: दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी टाइटल की लड़ाई बेहद दिलचस्प अंदाज में शुरू हुई है. लॉर्ड्स में खेले जा रहे फाइनल मुकाबले के पहले दिन तीन सेशन तीन अलग-अलग अंदाज में दिखे. पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया की हालत खराब रही तो दूसरे सेशन में उसने 123 रन ठोक दिए. तीसरा सेशन मिलाजुला रहा जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट झटके तो ऑस्ट्रेलिया ने 4 बैटर्स को पैवेलियन भेजा.

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल लॉर्ड्स में बुधवार को शुरू हुआ. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 212 रन पर समेट दिया. इसके बाद गेंदबाजी करने उतरे ऑस्ट्रेलिया ने भी जोरदार प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ्रीका के 4 विकेट 43 रन के भीतर झटक लिए. इस तरह पहले दिन के खेल की समाप्ति पर ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी दिख रहा है.

IND vs ENG Test: पहले ही मैच में फंस गया पेंच, ओपनर या पेसर नहीं, इस रोल ने दिया कप्तान गिल को सिरदर्द

दक्षिण अफ्रीका ने पहले सेशन में झटके 4 विकेट
दक्षिण अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी करते हुए दिन के पहले सेशन में ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट झटक लिए. कैगिसो रबाडा ने अपने पहले स्पेल में दो विकेट झटके. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा (0) और तीसरे नंबर के बैटर कैमरन ग्रीन (4) को आउट किया. रबाडा के बाद मार्को यानसेन की बारी थी. यानसेन ने पहले ही सेशन में मार्नस लैबुशन (17) और ट्रैविस हेड (11) को चलता किया. लंचब्रेक के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट पर 67 रन था. इस तरह कहा जा सकता है कि पहला सेशन दक्षिण अफ्रीका के नाम रहा.

दूसरा सेशन ऑस्ट्रेलिया के नाम
फाइनल मुकाबले का दूसरा सेशन गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. उसने इस सेशन में 26.4 ओवर में 123 रन बनाए और विकेट गंवाया सिर्फ एक. स्टीव स्मिथ (66) दूसरे सेशन में आउट होने वाले एकमात्र बैटर रहे. उन्हें एडेन मार्करम ने आउट किया. स्लिप पर खड़े मार्को यानसेन ने स्मिथ का कैच तीन प्रयासों में लिया. स्मिथ ने आउट होने से पहले बीयू वेबस्टर (72) के साथ 79 रन की साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया को संकट से उबारा.

तीसरा सेशन फिफ्टी-फिफ्टी, ऑस्ट्रेलिया की वापसी
दिन के तीसरे सेशन में 65 रन बने और 9 विकेट गिरे. इस सेशन में पहले दक्षिण अफ्रीका ने महज 22 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट झटक लिए. इस तरह टीब्रेक के समय 5 विकेट पर 190 रन बनाने वाला ऑस्ट्रेलिया 212 रन पर ऑलआउट हो गया. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने पलटवार किया और दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट पर 43 रन कर दिया. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने मैच में शानदार वापसी कर ली. ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने दो और पैट कमिंंस व जोश हेजलवुड ने एक-एक विकेट झटके.

authorimg

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

SA vs AUS WTC Final: दक्षिण अफ्रीका ने दिनभर की मेहनत डेढ़ घंटे में गंवाई



Source link

Leave a Comment