Last Updated:
India Vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी.ओली पोप ने कहा कि भारत को विराट कोहली की कमी खलेगी.
India Vs England: ओली पोप ने कहा कि भारत को विराट कोहली की कमी खलेगी.
नई दिल्ली. शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम में काफी टैलेंट है लेकिन उसे विराट कोहली की कमी खलेगी. यह कहना है ओली पोप का, जो इंग्लैंड के उप कप्तान हैं. इंग्लैंड और भारत के बीच 20 जून से पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी. सीरीज की शुरुआत लीड्स टेस्ट से होगी. भारत ने इस हाई-प्रोफाइल सीरीज के लिए युवा टीम का चयन किया है. विराट कोहली और रोहित शर्मा ने आईपीएल के दौरान ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था.
भारत ने 2007 के बाद से इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. भारत को इंग्लैंड में 2011, 2014 और 2018 में हार का सामना करना पड़ा है जबकि 2021-22 की सीरीज ड्रॉ रही थी. मौजूदा सीरीज में अनुभवी खिलाड़ियों के नहीं होने से भारत को जीत का दावेदार कम ही लोग मान रहे हैं. हालांकि, सौरव गांगुली जैसे कुछ दिग्गज हैं जो मानते हैं कि सीरीज में कुछ भी हो सकता है. गांगुली ने कहा कि यदि भारत अच्छी बैटिंग करे और बुमराह सीरीज के पूरे मैच खेलें तो इंग्लैंड को हराया जा सकता है.

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें
दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें