Last Updated:
स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में 99 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए नया इतिहास रच दिया है. स्मिथ ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल के पहले दिन शानदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने …और पढ़ें
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ सबसे बड़ा रिकॉर्ड.
हाइलाइट्स
- स्टीव स्मिथ के नाम लॉर्ड्स में 591 रन हो गए हैं.
- स्मिथ ने वॉरेन बार्डस्ले के रिकॉर्ड को तोड़ा
- स्टीव स्मिथ ने पहली पारी में 66 रन बनाए
नई दिल्ली. लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर जारी डब्ल्यूटीसी फाइनल के पहले दिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का एक छोर से जहां विकेट गिर रहे थे, वहीं दूसरे छोर पर स्टीव स्मिथ खूंटा गाड़े खड़े थे. दाएं हाथ के बल्लेबाज स्मिथ ने दूसरे सेशन में अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने पारी के 33वें ओवर में तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा की गेंद पर चौका जड़कर टेस्ट करियर का 42वां अर्धशतक पूरा किया. इस स्टार बल्लेबाजा ने 51वां रन पूरा करते ही इस ग्राउंड पर 99 साल पुराना महारिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास बना दिया. स्मिथ की रिकॉर्ड पारी के दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 200 का आंकड़ा पार किया. ऑस्ट्रेलिया को सातवें ओवर में दो बड़े झटके लग गए थे. लेकिन दूसरे छोर पर स्मिथ डटे रहे.
इस मामले में बॉर्डर-रिचर्ड्स को पछाड़ा
इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट में सर्वाधिक 50 प्लस स्कोर के मामले में स्टीव स्मिथ सबसे आगे निकल गए हैं. उन्होंने इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलन बॉर्डर और विव रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा. स्मिथ के नाम इंग्लैंड में 23 टेस्ट में 18 फिफ्टी प्लस स्कोर हो गए हैं जो सर्वाधिक हैं.इससे पहले बॉर्डर ने 25 टेस्ट में 17 बार और रिचर्ड्स ने 24 टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी.

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें