Last Updated:
ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है. स्टीव स्मिथ साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा का कैच लपकने के चक्कर में अपनी दाएं हाथ की छोटी उंगली चोटिल करा बैठे. उन्हें तुरंत मैदान से जाना पड़ा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ…और पढ़ें
स्मिथ डब्ल्यूटीसी फाइनल में आगे अब नहीं खेल पाएंगे.
हाइलाइट्स
- फील्डिंग करते समय स्मिथ को लगी चोट
- बावुमा का कैच लपकने की कोशिश में अंगुली चोटिल करा बैठे
- स्मिथ ने डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहली पारी में अर्धशतक जड़ा था
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा झटका लगा है. स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी डब्ल्यूटीसी फाइनल में आगे अब नहीं खेल पाएंगे. स्मिथ शुक्रवार को दाईं छोटी अंगुली की चोट के कारण विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से बाहर हो गए.
स्मिथ को लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा के बल्ले का किनारा लेकर निकली गेंद को पकड़ने की कोशिश में पहली स्लिप में चोट लगी. इस मैच में कई मौके पर गेंद स्लिप में खड़े फील्डर तक पहुंचने से पहले ही टप्पा खा जा रही थी. स्मिथ ऐसे में हेलमेट पहनकर विकेट से महज 14 मीटर की दूरी पर खड़े थे.