Finn Allen hits 34 ball century overtook Vaibhav Suryavanshi। वैभव सूर्यवंशी से भी तेज शतक… 26 साल के बल्लेबाज की अमेरिका में हाहाकारी सेंचुरी, इतिहास में दर्ज हो गया नाम


Last Updated:

26 साल के बल्लेबाज ने टी20 में हाहाकारी सेंचुरी जड़ी है. इस बल्लेबाज ने वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है.वैभव ने आईपीएल में 35 गेंदों पर शतक जड़ा था जबकि न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने 34 गेंदों पर से…और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी से एक गेंद कम खेलकर जड़ा शतक.

नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में 35 गेंदों पर शतक जड़ा था. लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने वैभव से भी तेज शतक जड़कर अपना नाम इतिहास में दर्ज करा लिया. फिन एलेन इस समय अमेरिका में एमएलसी 2025 में खेल रहे हैं. उन्होंने पहले ही मैच में लीग के इतिहास की सबसे बड़ी पारी खेल डाली. ऐलन इस लीग में सैन फ्रैंसिस्को यूनिकॉर्न की ओर से खेल रहे हैं. उन्होंने विस्फोटक शतक जड़कर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. एलेन ने वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल में खेली गई ताबड़तोड़ शतकीय पारी को भी पीछे छोड़ दिया.उन्होंने 34 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की जो इस लीग की सबसे तेज है. ऐलन ने वैभव के आईपीएल सेंचुरी से एक गेंद कम में अपना शतक पूरा किया.





Source link

Leave a Comment