IND Vs ENG 1st Test 2025 Live Streaming: भारत वर्सेस इंग्लैंड सीरीज का पहला टेस्ट कब और कहां खेला जाएगा, किस चैनल पर फ्री में देखें लाइव


Last Updated:

IND Vs ENG 1st Test 2025 Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच शुक्रवार (20 जून) को लीड्स में खेला जाएगा. इस टेस्ट मैच को कब और कहां देख सकते हैं लाइव मैच. क्रिकेट फैंस तें…और पढ़ें

भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट मैच कब और कहां खेला जाएगा?

हाइलाइट्स

  • 20 जून को भारत और इंग्लैंड पहले टेस्ट में होंगे आमने सामने
  • पहला टेस्ट भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा
  • भारत की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं

नई दिल्ली. नए कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू हो रहा है. टीम इंडिया के खिलाड़ी 45 दिन के इस दौरे पर नए कैप्टन, दृढ़ निश्चयी कोच, कुछ पुराने और कुछ नये चेहरों के साथ इंग्लैंड में एक दिलचस्प कहानी गढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं. शुक्रवार से एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए खेली जाने वाली 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया इंग्लैंड से भिड़ेगी. भारत अभी तक इंग्लैंड में केवल 3बार टेस्ट सीरीज जीत पाया है. शुभमन गिल इस सूची में अपना नाम लिखवाने के लिए बेताब हैं.वहीं इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स के हाथों में है.पहला टेस्ट मैच कब और कहां भारत में लाइव देखा जा सकता है, आइए जानते हैं.

भारत के 37वें टेस्ट कप्तान के रूप में शुभमन गिल का चयन इस बात पर अधिक आधारित था कि उनसे क्या अपेक्षा की जा सकती है. उनको यहां काफी कुछ साबित करना है. असामान्य रूप से गर्म लीड्स (शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस हो सकता है) और हेडिंग्ले की आठ मिमी घास से भरी 22 गज की पिच इंग्लैंड के लिए बहुत भाग्यशाली नहीं रही है. ऐसे में जो भी टीम अच्छी बल्लेबाजी करेगी उसकी जीत की संभावना बढ़ जाएगी.

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के पहले टेस्ट मैच में कितने बजे टॉस होगा और पहली गेंद कितने बजे फेंकी जाएगी ?
भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के पहले टेस्ट मैच में टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा जबकि पहली गेंद दोपहर 3:30 बजे फेंकी जाएगी.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लाइव मुकाबले किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के सभी 5 मैचों को लाइव सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर होगी.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लाइव मैचों को फ्री में कहां देख सकते हैं?

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के लाइव मैचों को फ्री में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं. इसके लिए कोई स्पेशल प्लान की जरुरत नहीं है.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

भारत वर्सेस इंग्लैंड सीरीज का पहला टेस्ट कब और कहां खेला जाएगा



Source link

Leave a Comment