Last Updated:
भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में पहला टेस्ट 20 जून से शुरू होगा. अजिंक्य रहाणे ने प्लेइंग XI चुनी जिसमें करुण नायर और प्रसिद्ध कृष्णा को जगह नहीं दी है.
अजिंक्य रहाणे ने चुनी प्लेइंग XI.
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट शुक्रवार (20 जून) से हेडिंग्ले में शुरू हो रहा है. भारत इस टेस्ट में न केवल रहाणे के बिना होगा, बल्कि विराट कोहली, रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी और चेतेश्वर पुजारा जैसे कई अन्य प्रमुख सीनियर्स भी नहीं खेलेंगे. हेडिंग्ले टेस्ट से पहले अजिंक्य रहाणे ने प्लेइंग XI चुनी है जिसमें उन्होंने करुण नायर और प्रसिद्ध कृष्णा को जगह नहीं दी है.
करुण नायर आठ साल बाद घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद वापसी कर रहे हैं. प्रसिद्ध कृष्णा ऑस्ट्रेलिया में भारत के तीसरे तेज गेंदबाज थे और हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2025 में पर्पल कैप विजेता रहे. रहाणे ने गिल की चुनौती के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि शुभमन के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण काम होगा क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में मुझे हमेशा लगता है कि आपको एक कप्तान के रूप में सक्रिय रहना होता है. मुझे यकीन है कि शुभमन अच्छा करेंगे, लेकिन इसमें समय लगेगा क्योंकि टी20 और वनडे में कप्तानी करना पूरी तरह से अलग है. टेस्ट फॉर्मेट में, कभी-कभी आपको अपने विरोधियों से एक या दो कदम आगे रहना होता है.”
अजिंक्य रहाणे की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, और अर्शदीप सिंह
Contact: satyam.sengar@nw18.com