भारत बनाम इंग्लैंड पहला टेस्ट: शुभमन गिल और बेन स्टोक्स आमने सामने


नई दिल्ली. भारत-इंग्लैंड (India vs England) टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज हेडिंग्ले में खेला जाना है. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है. शुभमन गिल टीम इंडिया की कमान संभालेंगे तो वहीं, इंग्लैंड की कप्तानी बेन स्टोक्स के हाथों में होगी. इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI की घोषणा पहले ही कर दी है. जबकि भारत टॉस के समय अपनी प्लेइंग XI का ऐलान करेगा. टॉस 3 बजे होगा. जबकि मैच 3.30 से खेला जाएगा.

यह सीरीज दोनों टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 साइकल की पहली सीरीज होगी.  दोनों टीमों के लिए यह बेहद अहम है. भारत ने आखिरी बार इंग्लैंड में साल 2007 में ही टेस्ट सीरीज जीती थी. इसके बाद से भारत ने वहां टेस्ट सीरीज कभी अपने नाम नहीं की. भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैचों में 136 मैच हुए हैं. इन 136 मैचों में से भारत ने सिर्फ 35 जीते हैं जबकि इंग्लैंड की टीम ने 51 मैचों में जीत हाासिल की है. 50 मैच ड्रॉ रहे हैं.

अर्शदीप सिंह और साईं सुदर्शन ने भारत के लिए वनडे मुकाबले तो खेले हैं लेकिन अब तक वह टेस्ट में नहीं खेले हैं. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में उनका डेब्यू तय माना जा रहा है. शुभमन गिल ने साईं सुदर्शन के साथ आईपीएल में ओपनिंग साझेदारी की है. ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने ज्यादा जाने पहचाने प्लेयर को प्लेइंग XI में शामिल कर सकते हैं. हालांकि, ये सब तो टॉस के बाद ही पता चलेगा.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम की प्लेइंग XI- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कर्स, जोश टोंग, शोएब बशीर

भारत की संभावित प्लेइंग XI- यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नितीश रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

लगातार अपडेट्स के लिए जुड़े रहे…



Source link

Leave a Comment