Last Updated:
IND vs ENG Live Day 2 LIVE: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स में खेला जा रहा है. आज दूसरे दिन के गेम में भारत दबदबा बनाने उतर चुका है.
भारत VS इंग्लैंड पहला टेस्ट
लीड्स: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैच की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले मुकाबले के दूसरे दिन का खेल जारी है. पहले दिन भारत ने स्टंप तक तीन विकेट पर 359 रन बनाए थे. अब भारत अपना स्कोर 400 के पार पहुंचा चुका है.
शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने मिलकर दूसरे दिन का मोर्चा संभाल लिया है. भारत चाहेगा कि शुभमन गिल अपना दोहरा शतक पूरा करे जबकि पंत से शतकीय पारी की उम्मीद होगी. इंग्लैंड इस जोड़ी को तोड़कर जल्द से जल्द दिन का पहला विकेट लेना चाहेगा.
किसने बनाए कितने रन?
नवनियुक्त कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 127 रन) के साथ उप कप्तान और विकेटकीपर ऋषभ पंत 65 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (101 रन), केएल राहुल (42) तो डेब्यूटेंट साई सुदर्शन बिना खाता खोले आउट हो गए. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने दो जबकि ब्रायडन कार्स ने एक विकेट झटका.

नाबाद सेंचुरी जड़ चुके शुभमन गिल
जायसवाल ने मैच के बाद कहा, ‘पहला दिन बहुत बढ़िया रहा. सभी ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. इंग्लैंड की परिस्थितियों में क्रीज पर जाकर बल्लेबाजी करना शानदार रहा. मैंने पारी का आनंद लिया। मैंने बहुत अच्छी तरह से तैयारी की थी.’

शतक का जश्न मनाते यशस्वी जायसवाल
साउथी ने किया बेन स्टोक्स का बचाव
इंग्लैंड के तेज गेंदबाजी सलाहकार टिम साउथी ने हेडिंग्ले की सूखी विकेट पर पहले गेंदबाजी करने के कप्तान बेन स्टोक्स के फैसले का बचाव करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि शुरुआती सत्र में पिच गेंदबाजों के अनुकूल होगी, लेकिन भारत के युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके उन्हें निराश कर दिया.

यशस्वी जायसवाल की शतकीय पारी
इंग्लैंड के कप्तान स्टोक्स के फैसले की पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने तीखी आलोचना की. साउथी ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘कल विकेट का रंग और उसमें थोड़ी नमी को देखते हुए अगर थोड़ी मदद मिलती तो शायद आज सुबह इसका प्रभाव देखने को मिलता. यह फैसला इसी पर आधारित था.’

IND vs ENG, 1ST TEST
उल्टा पड़ा था इंग्लैंड का दांव
पांच मैच की श्रृंखला के पहले टेस्ट में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का इंग्लैंड का फैसला गलत साबित हुआ, क्योंकि कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 127) और यशस्वी जायसवाल (101) ने सुखी पिच पर शतक लगाए, जिससे भारत ने शुक्रवार को पहले दिन तीन विकेट पर 359 रन बना लिए.
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें