Lalu Yadav family dispute: लालू परिवार में विवाद पर रोहिणी भावुक, माता-पिता के लिए छलका दर्द


Last Updated:

Lalu Yadav family dispute: लालू यादव के परिवार में कलह के बीच रोहिणी भावुक हैं, मीसा भारती से मिलीं, माता-पिता और सास रो रहे हैं, रोहिणी ने सच बोलने की सजा मिलने की बात कही.

लालू यादव की बेटी रोह‍िणी आचार्य.

लालू यादव के कुनबे की कलह अब खुलकर सामने आ गई है. लेकिन सबसे ज्‍यादा भावुक हैं, उनकी बेटी रोह‍िणी. पटना से द‍िल्‍ली पहुंची रोह‍िणी सबसे पहले अपनी बड़ी बहन मीसा भारती के घर गईं, उनसें लंबी बातचीत की और फ‍िर निकलते वक्‍त उनका दर्द शब्दों में नहीं, आंखों में दिखा. रुंधे गले से उन्होंने कहा, कल जब मुझे घर से निकल जाने को कहा गया तो मम्मी-पापा रो रहे थे. मेरी बहन भी रो रही थी. भगवान ने मुझे सौभाग्य दिया कि ऐसे माता-पिता मिले जो हर पल खड़े रहे. पिताजी हमेशा हमारे साथ हैं.

रोह‍िणी से जब पूछा गया क‍ि आप पर चप्‍पल क‍िसने चलाया? इसके जवाब में रोह‍िणी ने कहा, चप्पल चलाने की बात पूछनी है तो जाकर इनक्वायरी कीजिए… तेजस्वी किसके सहारे हैं, जाकर रमीज से पूछिए, संजय यादव से पूछिए. मैंने सिर्फ सच बोला है, मेरे माता-पिता मेरे साथ हैं. मेरी सास भी रो रही हैं, उन्हें मेरी चिंता है. भगवान ना करे किसी के घर मेरी जैसी बेटी हो जिसे सवाल पूछने की सजा मिले.

मेरी सास भी रो रही हैं
रोह‍िणी ने कहा, पिताजी मेरे साथ हमेशा हैं, कल मेरे माता पिता भी रो रहे थे. भगवान ने मुझे सौभाग्य दिया ऐसे माता पिता मिले, हर समय मेरा साथ दिये, भगवान ना करे आपके घर मे मेरे जैसी बहन बेटी हो, सारा बलिदान बेटी लोग दें. बेटी जब सवाल पूछे तो कह दीजिए, तुम ससुराल चली जाओ. तुम्‍हारी शादी हो गई है. मैंने सिर्फ… मेरे माता पिता साथ हैं. अब में अपने ससुराल जा रही हूं. 10 द‍िन बॉम्‍बे में रहूंगी. मेरी सास भी कल से रो रही हैं. उनको मेरी चिंता हो रही है.

जयचंदों ने तेजस्‍वी की बुद्ध‍ि पर डाला परदा
इससे पहले बहन के साथ बदसलूकी पर तेज प्रताप यादव भड़क उठे. उन्‍होंने कहा- कल की घटना ने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है. मेरे साथ जो हुआ वह मैं सह गया… लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह किसी भी हाल में असहनीय है. जबसे मेरी रोहिणी बहन के चप्पल उठाने की खबर सुनी, दिल की आहत अब अग्नि बन चुकी है. चंद चेहरों ने तेजस्वी की भी बुद्धि पर परदा डाल दिया है.

authorimg

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

कल मम्‍मी-पापा रो रहे थे… मीसा भारती से मिलने के बाद रोह‍िणी हुईं भावुक



Source link

Leave a Comment