Delhi Weather Forecast Today: दिल्लीवालों सावधान! कोहरा, कड़ाके की सर्द… शीतलहर का अलर्ट, 8 डिग्री पहुंचा तापमान


Last Updated:

Delhi Weather Forecast Today : दिल्ली एनसीआर में 17 से 22 नवंबर तक बादल और कोहरा रहने की संभावना है. इसके साथ ही कभी भी शीतलहर चल सकती है. इस समय दिल्ली का तापमान 8 डिग्री के करीब पहुंच चुका है.

नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर कभी भी शीत लहर की चपेट में आ सकता है. शीतलहर कभी भी चल सकती है. दिसंबर से पहले पहले शीतलहर दिल्ली एनसीआर के लोग देख सकते हैं. ऐसा पूर्वानुमान लगातार मौसम वैज्ञानिकों और विभागों की ओर से जारी किया जा रहा है. कहा जा सकता है कि आने वाले समय में शीतलहर की चपेट में दिल्ली समेत एनसीआर के बाकी जिले भी होंगे. फिलहाल अभी की बात करें, तो अभी जो सुबह का मौसम है. वह थोड़ा गर्म हो रहा है. क्योंकि धूप लगातार निकल रही है. हालांकि जो हवाएं हैं, वो दिन के वक्त भी ठंड का एहसास करवा रही हैं और शाम और रात तो पहले से ही बेहद कड़ाके की सर्दी वाले गुजर रहे हैं.

ऐसे में भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 17 नवंबर से लेकर 22 नवंबर तक के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसके मुताबिक 17 नवंबर से लेकर 22 नवंबर तक बादल रहेंगे. इसके साथ ही हल्के से भी माध्यम कोहरा दिल्ली एनसीआर में सुबह के वक्त देखने के लिए मिल सकता है. बात करें तापमान की तो न्यूनतम तापमान आने वाले दिनों में 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. जबकि अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

प्रमुख शहरों का तापमान और AQI

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
दिल्ली 24/8 303
नोएडा 25/12 282
गाजियाबाद 25/12 335
गुड़गांव 26/12 241
ग्रेटर नोएडा 25/12 450

( नोट- ये आंकड़े सोमवार के हैं )

दिल्ली एनसीआर में शीतलहर देगी दस्तक

स्काईमेट वेदर के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. महेश पलावत की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में सक्रिय बना हुआ है. दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा, जो डिप्रेशन बन सकता है. 22 या 23 नवंबर तक यह अरब सागर में पहुंच सकता है और वहां जाकर यह अधिक सशक्त हो सकता है.

वहीं, पहाड़ों को पश्चिमी विक्षोभ का बेसब्री से इंतजार है. उत्तर भारत में भी अभी सर्दियों की बारिश शुरू नहीं हुई है. इसीलिए दिन के तापमान नहीं गिरे हैं. हाल के दिनों में दिल्ली में शीतलहर का असर दिखाई दे रहा है. कई और राज्य भी शीतलहर की चपेट में हैं, लेकिन, उत्तर भारत सहित पूर्वी और मध्य भारत का मौसम फिलहाल शुष्क ही रहेगा.

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedelhi

सावधान! कोहरा, कड़ाके की सर्द…शीतलहर का अलर्ट, दिल्ली में 8°C पहुंचा तापमान



Source link

Leave a Comment