एक OTP और मोबाइल में घुस आएंगे हैकर! साइबर क्राइम की ताज़ा चेतावनी ने खोल दी लोगों की आंखें


Last Updated:

SIR OTP Advisory Alert: साइबर क्राइम सेल ने OTP फ्रॉड और SIR.apk जैसे खतरनाक स्कैम्स को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है. जानिए कैसे हैकर्स कॉल, मैसेज और फर्जी ऐप के जरिए आपका मोबाइल और बैंक अकाउंट हैक कर सकते हैं. पढ़ें पूरी एडवाइजरी आम बोलचाल की सरल भाषा में.

SIR को जरिया बनाकर हैकर्स ले रहे आपकी जानकारी

वासु चौरे , भोपाल: आज के डिजिटल दौर में ठगों की चालाकियां इतनी बढ़ गई हैं कि एक छोटी-सी गलती आपको बड़े नुकसान में डाल सकती है. इसी खतरे को देखते हुए साइबर क्राइम टीम ने बेहद जरूरी एडवाइजरी जारी की है, जिसे हर मोबाइल यूज़र को ध्यान से पढ़ना चाहिए. लोगों के साथ हाल ही में बढ़ रहे OTP फ्रॉड, नकली कॉल और मालवेयर वाली फाइलों के मामलों को देखते हुए यह चेतावनी काफी अहम मानी जा रही है.

सबसे पहली और सबसे जरूरी बात
अगर आपको किसी अनजान नंबर से कॉल आए और सामने वाला कहे कि आपके SIR फॉर्म के लिए एक OTP भेजा गया है, कृपया वह हमें बता दें, तो समझ जाइए कि मामला गड़बड़ है. किसी भी स्थिति में OTP बिल्कुल भी साझा न करें. चाहे वह कितनी भी मीठी बात करे या खुद को किसी सरकारी विभाग का अधिकारी बताए. OTP साझा करना सीधा-सीधा अपने मोबाइल और बैंकिंग जानकारी को खतरे में डालना है.

साइबर क्राइम ने साफ कहा है कि ऐसे कॉल आने पर एक ही बात कहें मैं सिर्फ ऑफिस जाकर या BLO से बात करूंगा. अगर इसके बाद भी वह व्यक्ति दबाव डालने लगे, धमकाए या OTP बताने पर जोर दे तो बिल्कुल देर न करें और तुरंत पुलिस की मदद लें. अपने नजदीकी थाने को इसकी जानकारी दें. याद रखें ठग हमेशा डर और भ्रम पैदा कर आपको मजबूर करने की कोशिश करते हैं.

दूसरी और बहुत महत्वपूर्ण बात
कोई भी सरकारी एजेंसी कभी भी कॉल, व्हाट्सऐप, SMS या APK फाइल भेजकर OTP, बैंक अकाउंट, पासवर्ड या किसी भी प्रकार की निजी जानकारी नहीं मांगती. सरकारें हमेशा आधिकारिक पोर्टल, सत्यापित ऐप या दस्तावेज़ी प्रक्रिया से ही जानकारी लेती हैं. इसलिए किसी भी कॉल या मैसेज पर भरोसा करना खुद को जाल में फंसाने जैसा है.

एडवाइजरी का तीसरा और सबसे खतरनाक हिस्सा है
SIR.apk या किसी भी संदिग्ध फाइल को डाउनलोड न करना. ऐसी फाइलें आपके मोबाइल में मालवेयर डाल देती हैं और फिर आपके मोबाइल के कॉन्टैक्ट्स चोरी हो सकते हैं. आपकी फोटो और मैसेज हैक हो सकते हैं. बैंकिंग ऐप्स और SMS पढ़कर आपके खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं. आपके सोशल मीडिया और ईमेल तक पहुँच बनाई जा सकती है. पूरा फोन कंट्रोल हैकर के हाथों में जा सकता है

सोचने वाली बात यह है कि सिर्फ एक गलत क्लिक आपकी सालों की कमाई, आपकी पहचान और आपकी प्राइवेसी को मिनटों में खतरे में डाल सकती है. साइबर क्राइम की यह एडवाइजरी सिर्फ एक चेतावनी नहीं, बल्कि आज की जरूरत है. क्योंकि ठग हर दिन नए-नए तरीके निकाल रहे हैं. इसलिए सावधान रहें, सतर्क रहें, और किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज का जवाब देने से पहले दस बार सोचें.

authorimg

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

एक OTP और मोबाइल में घुस आएंगे हैकर! साइबर क्राइम की चेतावनी ने खोली आंखें



Source link

Leave a Comment