Last Updated:
Delhi Blast: दिल्ली ब्लास्ट की जांच में शाहीन और मुजम्मिल की भूमिका पर शक गहरा गया है. धमाके से कुछ हफ्ते पहले दोनों ने कैश में सिल्वर ब्रेजा खरीदी थी और उसकी फोटो अब बड़ा सबूत बन गई है. 10 नवंबर को लाल किला के पास हुए धमाके में 13 लोग मारे गए थे और जांच अब व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल पर फोकस कर रही है.
दिल्ली ब्लास्ट की जांच हर दिन नए सबूत सामने ला रही है. अब एक ऐसी जानकारी मिली है जिसने एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है. पता चला है कि आरोपियों में शामिल शाहीन ने धमाके से कुछ हफ्ते पहले ही एक ब्रेजा कार खरीदी थी. खास बात यह है कि पूरी गाड़ी कैश में खरीदी गई, जो शुरुआत से ही जांच टीम के लिए सवाल खड़े कर रही है.
कार खरीदते समय मुजम्मिल भी साथ था
जांच एजेंसियों के पास मौजूद जानकारी के अनुसार, कार खरीदने के दिन शाहीन अकेली नहीं थी. उसके साथ मुजम्मिल भी शोरूम गया था. दोनों की कार के साथ खिंची हुई तस्वीर अब जांच का अहम हिस्सा है. एजेंसियों का मानना है कि गाड़ी खरीदने की टाइमिंग और पेमेंट का तरीका, दोनों बातें किसी बड़ी प्लानिंग की ओर इशारा करती हैं.
25 सितंबर को कैश में खरीदी गई थी सिल्वर ब्रेजा
25 सितंबर 2025 को मारुति सुजुकी के शोरूम से शाहीन के नाम पर सिल्वर कलर की ब्रेजा खरीदी गई. गाड़ी की कीमत पूरी तरह कैश में चुकाई गई थी. इतने बड़े कैश ट्रांजेक्शन को लेकर एजेंसियां पहले ही सतर्क हो गई थीं. गाड़ी लेते समय शाहीन और मुजम्मिल दोनों मौजूद थे और उनकी यही फोटो आज केस की सबसे मजबूत कड़ियों में से एक मानी जा रही है.
लाल किला के बाहर हुआ था भीषण धमाका
10 नवंबर को लाल किला के पास एक कार में जोरदार धमाका हुआ था. हादसा इतना बड़ा था कि 13 लोगों की जान चली गई. शुरुआती जांच में पता चला कि इस धमाके के पीछे एक व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल काम कर रहा था. यह मॉड्यूल जम्मू कश्मीर से हथियार और विस्फोटक दिल्ली NCR तक पहुंचाने का काम करता था.
कौन लोग हैं इस मॉड्यूल में शामिल
जांच के मुताबिक, इस मॉड्यूल के कुछ नाम अब साफ हो चुके हैं.
- फरीदाबाद की अली फलाह यूनिवर्सिटी में डॉक्टर. ब्लास्ट के बाद फरार होने की कोशिश कर रही थी, तभी पकड़ी गई.
- शाहीन का साथी. ब्रेजा कार खरीदने में उसके साथ मौजूद था. एजेंसियों के मुताबिक, वह पूरी प्लानिंग में सक्रिय भूमिका निभाता था.
- कार ब्लास्ट का मुख्य फिदायीन बताया जा रहा है. उसके पुलवामा वाले घर को पहले ही सुरक्षा बलों ने ढहा दिया है.
जांच अभी भी जारी
फिलहाल एजेंसियां इस पूरे मॉड्यूल की कड़ियों को जोड़ रही हैं. ब्रेजा कार की खरीद, कैश पेमेंट और दोनों आरोपियों की उस दिन की तस्वीर—इन सबको जोड़कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है.