यूपी एसआईआर: कभी भी BLO पहुंच सकते हैं आपके घर, पहले से ही तैयार कर लें दस्तावेज, जानें SIR का पूरा प्रोसेस


Last Updated:

Uttar Pradesh SIR: आगरा की सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में 4 दिसंबर तक 35.99 लाख मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा. करीब 3 हजार 696 बीएलओ 4 दिसंबर तक घर-घर जाकर जांच करेंगे. BLO गौरव शर्मा ने बताया कि वह घर-घर जाकर लोगों को फॉर्म बांट रहे हैं.

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में BLO मतदाताओं के घर पहुंच रहे हैं. BLO नई मतदाता सूची के लिए घर-घर जाकर लोगों को गणना प्रपत्र बांट रहे हैं. सभी से जल्द से जल्द फॉर्म को भरने की अपील की जा रही है. फॉर्म भरकर सभी लोगों के वह अपने BLO को सौंपने होंगे. BLO तीन बार मतदाताओं के घर जाएंगे. यदि वह घर नहीं मिले तो नई सूची में उनका नाम नहीं आएगा. BLO मतदाताओं को पूरी जानकारी दे रहे हैं कि आखिर कैसे इस फॉर्म को भरना होगा. किसी प्रकार की जानकारी के लिए वह उन्हें पूरा प्रोसेस समझा रहे हैं.

आगरा की सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में 4 दिसंबर तक 35.99 लाख मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा. करीब 3 हजार 696 बीएलओ 4 दिसंबर तक घर-घर जाकर जांच करेंगे. बीते दिनों जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद बंगारी ने बताया था कि SIR के संबंध में किसी मतदाता को कोई समस्या हो, फाॅर्म नहीं मिला हो, फाॅर्म भरने में कोई समस्या आ रही हो या 2003 की सूची में नाम नहीं मिल रहा हो तो मतदाता निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से घर बैठे बीएलओ विजिट बुक कर सकते हैं. आयोग से बीएलओ ऐप पर संदेश आएगा और बीएलओ संबंधित मतदाता के घर पहुंचकर उसकी समस्या दूर करेंगे.

आसानी से भर सकते हैं फॉर्म

BLO गौरव शर्मा ने बताया कि वह घर-घर जाकर लोगों को फॉर्म बांट रहे हैं. उन्होंने बताया कि फॉर्म की पूरी प्रक्रिया को समझाया भी जा रहा है. BLO गौरव ने बताया कि फॉर्म के पहले कॉलम में मतदाता को अपना पूरा विवरण (जो मांगा गया है) भरना होगा. उन्होंने बताया कि यदि कुछ समझ नहीं आ रहा है तो उस कॉलम को खाली छोड़ दें.

उन्होंने बताया कि अगले राउंड पर BLO उसे भरवा देंगे. BLO ने बताया कि मतदाता 2003 की लिस्ट को देखकर संबधित परिवार का विवरण भरेंगे. 2003 की लिस्ट ऑनलाइन आसानी से गूगल से भी निकाली जा सकती है. BLO ने बताया कि फॉर्म देने के बाद फिर तीन-चार दिन बाद दोबारा मतदाता के घर जाएंगे. फॉर्म को भर लेंगे. यदि उसमें कुछ कमी होगी तो उसे पूरा कराया जाएगा.

नए मतदाताओं को भरना होगा फॉर्म

BLO गौरव शर्मा ने बताया कि नए मतदाताओं के लिए उन्हें फॉर्म 6 भरना होगा. नए मतदाताओं की लिस्ट भी बनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि वह तीन बार मतदाताओं के घर जाएंगे. यदि तीनों बार वह नहीं मिलता है तो आस-पड़ोस से उनके बारे में पूछा जाएगा. आस-पड़ोस के लोगों के हस्ताक्षर कर ऐसे लोगों को बाहर किया जाएगा.

Uttar Pradesh SIR: आगरा की सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में 4 दिसंबर तक 35.99 लाख मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा. करीब 3 हजार 696 बीएलओ 4 दिसंबर तक घर-घर जाकर जांच करेंगे. BLO गौरव शर्मा ने बताया कि वह घर-घर जाकर लोगों को फॉर्म बांट रहे हैं.

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

कभी भी BLO पहुंच सकते हैं घर, पहले से ही तैयार कर लें दस्तावेज, SIR प्रोसेस



Source link

Leave a Comment