Virat kohli record in danger : ट्रैविस हेड विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब, WTC फाइनल में चाहिए 94 रन


Last Updated:

ट्रैविस हेड के पास आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में 94 रन बनाकर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. कोहली ने 411 रन बनाए हैं जबकि हेड के 318 रन हैं.

विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं ट्रैविस हेड

नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब विराट कोहली के नाम दर्ज एक बड़ा रिकॉर्ड खतरे में है. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 11 से 15 जून तक लॉर्ड्स में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है. इस मुकाबले में ट्रैविस हेड ऑस्ट्रेलिया के लिए नंबर 5 पर बल्लेबाजी करेंगे . तीसरे डब्ल्यूटीसी फाइनल के दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज हेड के पास इतिहास रचने का मौका होगा.

अगर प्रोटियाज के खिलाफ इस एकमात्र मैच में हेड कम से कम 94 रन बना लेते हैं तो वह विराट कोहली का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. अभी आईसीसी फाइनल्स में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान के नाम दर्ज है. हेड ने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए दो आईसीसी फाइनल्स की तीन पारियों में 318 रन बनाए हैं जबकि कोहली ने नौ आईसीसी फाइनल्स में भारत के लिए 411 रन बनाए हैं.

हेड ने 7 से 11 जून 2023 तक ओवल में भारत के खिलाफ खेले गए डब्ल्यूटीसी 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए 163 और 18 रन बनाए थे. 19 नवंबर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल में 137 रन बनाए थे.

विराट कोहली का फाइनल में रिकॉर्ड

कोहली ने अगस्त 2008 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू करने के बाद से भारत के लिए दो डब्ल्यूटीसी फाइनल्स, दो वनडे वर्ल्ड कप फाइनल्स, तीन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल्स और दो टी20 वर्ल्ड कप फाइनल्स खेले हैं. उन्होंने 2021 में साउथैम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए डब्ल्यूटीसी फाइनल में 44 और 13 रन बनाए थे और 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए डब्ल्यूटीसी फाइनल में 14 और 49 रन बनाए थे.

भारत के लिए खेले गए तीन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल्स में कोहली ने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 43 रन, 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ 5 रन और 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1 रन बनाए थे. 2011 के वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 35 रन बनाए थे और 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 63 गेंदों में 54 रन बनाए थे.

खिलाड़ी देश ODI WC फाइनल T20 WC फाइनल Champions Trophy फाइनल WTC फाइनल कुल
विराट कोहली भारत 89 (35, 54) 153 (77, 76) 49 (43, 5, 1) 120 (44, 13, 14, 49) 411
ट्रेविस हेड हेड 137 163, 18 318
रोहित शर्मा भारत 47 68 (30*, 29, 9) 85 (9, 0, 76) 122 (34, 30, 15, 43) 322

2014 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 77 रन बनाए थे और 2024 के टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने 59 गेंदों में 76 रन की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता था. आईसीसी फाइनल्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कोहली के बाद रोहित शर्मा (322 रन), कुमार संगकारा (320 रन) और ट्रैविस हेड (318 रन) का नाम आता है.

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

टूटने वाला है कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, खूंखार कंगारू बैटर रच सकता है इतिहास



Source link

Leave a Comment