Bad Boys In Cricket: पब में लड़ाई… हुई जेल, लोगों ने दी गालियां, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में करेगा कप्तानी


Last Updated:

Bad Boys In Cricket: बेन स्टोक्स इंग्लैंड के एक स्टार खिलाड़ी हैं. जो भारत के खिलाफ 20 जून से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे. स्टोक्स शुरुआत में विवादों में रहे. फिर चाहे ब्रिस्टल के नाइट…और पढ़ें

बेन स्टोक्स का विवादों से गहरा नाता रहा है.

हाइलाइट्स

  • बेन स्टोक्स का पब में झगड़ा हो गया था
  • उन्हें सलाखों के पीछ रात गुजारनी पड़ी थी
  • स्टोक्स भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में करेंगे कप्तानी

नई दिल्ली. खेल के मैदान पर कई बार खिलाड़ी आपस में भिड़ जाते हैं. कई खिलाड़ी अपने आक्रामक व्यहार के लिए खेल की दुनिया में जाने जाते हैं.ऐसे ही एक खिलाड़ी का नाम हम आपको बताने जा रहे हैं. जो एक स्टार क्रिकेटर है.इस ऑलराउंडर का जन्म न्यूजीलैंड में हुआ था लेकिन यह इंग्लैंड की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलता है. यह खिलाड़ी 20 जून से भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कप्तानी करने जा रहा है जिसका नाम बेन स्टोक्स है. स्टोक्स जेल में रात गुजार चुके हैं जबकि उनके क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें बैन भी कर दिया था. वहीं शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हो चुकी है.

बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को साल 2017 में ब्रिस्टल में नाइट क्लब में झगड़े के कारण उन्हें एक रात जेल में बितानी पड़ी थी. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने उनपर प्रतिबंध भी लगाया. इसके बाद बावजूद स्टोक्स ने हर बार शानदार वापसी की. इंग्लैंड ने साल 2019 में वनडे विश्व कप अपने नाम किया. स्टोक्स ने फाइनल में शानदार पारी खेली थी जो इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज है. तब इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को फाइनल में बाउंड्री काउंट नियम से चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. इसके बाद स्टोक्स को सोशल मीडिया पर खूब गालियां भी पड़ी थीं.ये गाली उन्हें न्यूजीलैंड के लोगों ने दी थी जहां उनका जन्म हुआ था. मैच के दौरान एक थ्रो उनके पैर से लगकर चौका चला गया था. यही मैच का टर्निंग प्वाइंट भी साबित हुआ.

इसके बाद साल 2022 में इंग्लैंड ने दूसरी बार टी20 विश्व कप खिताब जीता. इस दौरान भी स्टोक्स ने फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेली थी. उनकी टीम ने संघर्षपूर्ण मैच में शानदार जीत कर खिताब अपने नाम किया. स्टोक्स के पिता रग्बी खिलाड़ी थे. साल 2020 में उनका ब्रेन कैंसर से मौत हो गई. स्टोक्स 32 टेस्ट मैचों में कप्तानी कर चुके हैं.

स्टोक्स की कप्तानी और ब्रैंडन मैकुलम की कोचिंग में इंग्लैंड की टीम इस समय टेस्ट क्रिकेट में बैजबॉल क्रिकेट खेल रही है. इसका ये मतलब है कि बोर्ड पर आपके सामने कितने भी रन का लक्ष्य क्यों ना हो आपको जीत के लिए जाना है. मतलब साफ है कि टेस्ट क्रिकेट में भी वनडे और टी20 वाला रुख अख्तियार करना है. स्टोक्स और मैकुलम की इस नई रणनीति से इंग्लैंड को फायदा भी हो रहा है. साल 2023 में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस विश्व स्तरीय ऑलराउंडर को संन्यास से वापसी कराकर भारत में आयोजित वनडे विश्व कप खिलाया था.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

पब में लड़ाई… पहुंच गया जेल, दी गई गालियां, भारत के खिलाफ करेगा कप्तानी



Source link

Leave a Comment