Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Bihar Chunav Result: बिहार चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. रुझानों में NDA शानदार जीत की ओर बढ़ रही है. बिहार चुनाव के नतीजों के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है. शिवसेना (उद्धव गुट) के संजय राउत ने चुनाव आयोग और केंद्र पर सवाल उठाते हुए बिहार को “महाराष्ट्र पैटर्न” बताया. इसके बाद BJP नेता नवनाथ बन ने तीखा पलटवार किया.
नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों ने न सिर्फ पटना का राजनीतिक तापमान बढ़ाया, बल्कि उनकी गर्मी मुंबई तक पहुंच गई. जैसे ही रुझान साफ हुए, महाराष्ट्र की राजनीति में बयानबाजी का एक नया दौर शुरू हो गया. बीजेपी और शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता आमने-सामने खड़े दिखाई दिए और दोनों तरफ से तीखे ट्वीट्स की झड़ी लग गई. रुझान में NDA की सरकार बन रही है.
संजय राउत का तीखा हमला: ‘महाराष्ट्र जैसा पैटर्न’
बिहार में एनडीए की बढ़त देखते ही शिवसेना (उद्धव) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर सीधे सवाल उठाए.
उन्होंने लिखा-
यह जरूरी नहीं कि बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से हैरान होना चाहिए. चुनाव आयोग और बीजेपी ने मिलकर जो राष्ट्रीय स्तर पर काम शुरू किया था, उसे देखते हुए इससे अलग परिणाम आना संभव ही नहीं था! बिल्कुल महाराष्ट्र पैटर्न! जिस गठबंधन के सत्ता में आने की पूरी उम्मीद थी, उसे 50 के अंदर ही रोक दिया गया.
बिहाराच्या विधानसभा निवडणुका निकालाने धक्का बसण्याची गरज नाही
निवडणूक आयोग आणि बी जे पी यांचे हातात हात घालून जे राष्ट्रीय कार्य सुरू होते ते पाहता यापेक्षा वेगळा निकाल लागणे शक्य नव्हते!
एकदम महाराष्ट्र पॅटर्न!
जी आघाडी सत्तेवर येणार याची खात्री होती त्याना ५० च्या आत संपवले!