Site icon CricketPing

ENG vs IND: रवि शास्त्री ने साई सुदर्शन को तीसरे नंबर पर खेलने का समर्थन किया


Last Updated:

IND vs ENG Test Series: रवि शास्त्री ने साई सुदर्शन को तीसरे और करुण नायर को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए परफेक्ट उम्मीदवार बताया है. भारत की इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला शुक्रवार से शुरू होगी.

भारत VS इंग्लैंड, टेस्ट सीरीज

हाइलाइट्स

  • शास्त्री ने तीसरे नंबर पर सुदर्शन को खिलाने की वकालत की
  • पांचवें नंबर पर नायर से बल्लेबाजी कराने की सलाह भी दी
  • 20 जून से भारत-इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैच की सीरीज की शुरुआत

लीड्स: भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने 20 जून से शुरू हो रही इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कुछ राय दी है. शास्त्री की माने तो युवा साई सुदर्शन को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करवाने के साथ-साथ पहले मैच में तीसरे नंबर पर उतारना चाहिए. इतना ही नहीं शास्त्री ने घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले करुण नायर को पांचवें नंबर पर खिलाने की वकालत की है.

राहुल ओपनिंग के लिए परफेक्ट
पांच मैच की श्रृंखला का पहला मैच शुक्रवार से यहां शुरू होगा जो भारतीय कप्तान के रूप में शुभमन गिल की पहली श्रृंखला होगी. शास्त्री ने मंगलवार को आईसीसी रिव्यू में कहा, ‘जब भारत ने पिछली बार इंग्लैंड का दौरा किया था तब राहुल ने पारी की शुरुआत की थी, शतक बनाया था और अच्छा दौरा रहा था इसलिए मैं उनसे पारी की शुरुआत करने की उम्मीद करूंगा.’
तीसरे नंबर पर सुदर्शन परफेक्ट
शास्त्री ने कहा, ‘तीसरे नंबर पर मैं युवा खिलाड़ी साई सुदर्शन के साथ जाऊंग. मैंने उन्हें जितना भी देखा है, वह बहुत प्रभावशाली हैं. यह दौरा उनके लिए अच्छा अनुभव होगा.’ 23 वर्षीय सुदर्शन शानदार फॉर्म में हैं, हाल ही में वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सफल प्रदर्शन के बाद एक ही आईपीएल सत्र में 700 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने.
गिल को चौथे नंबर पर उतारो
पूर्व भारतीय कप्तान ने नए टेस्ट कप्तान गिल को चौथे नंबर पर रखा, जिन्होंने अपने शुरुआती 32 टेस्ट मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी की है. शास्त्री के अनुसार वर्तमान फॉर्म के आधार पर आठ साल के लंबे अंतराल के बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले करुण नायर हेडिंग्ले में नंबर पांच पर आदर्श विकल्प होंगे.
नायर पांचवें तो पंत छठे नंबर पर
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के अलावा नायर का काउंटी क्रिकेट खेलने का अनुभव भी उनके पक्ष में है. शास्त्री ने कहा, ‘वर्तमान फॉर्म के आधार पर करुण नायर ही सबसे बेहतर विकल्प होंगे. वह पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, उन्हें भारत के लिए खेले हुए काफी समय हो गया है. छठे नंबर पर (ऋषभ) पंत होंगे.’

रेड्डी और शार्दुल में कौन खेलेगा?
जहां तक गेंदबाजी आक्रमण का सवाल है तो शास्त्री ने कहा कि लीड्स की परिस्थितियों को देखते हुए वह तीन तेज गेंदबाजों के साथ जाएंगे. उन्होंने कहा, ‘मुझे पता है कि शार्दुल और नीतीश रेड्डी के बीच मुकाबला मुश्किल होगा, लेकिन आपको देखना होगा कि कौन कितना गेंदबाजी करता है. अगर रेड्डी आपको 12, 14 ओवर देने जा रहे हैं तो उनकी बल्लेबाजी के कारण उन्हें मौका मिल सकता है.’

ये तीन पेसर्स भी खेलेंगे?
शास्त्री ने कहा, ‘और तीन तेज गेंदबाज होंगे, मैं प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और निश्चित रूप से जसप्रीत बुमराह को चुनूंगा. लीड्स में अगर आसमान में बादल छाए हुए हैं तो बाएं हाथ के गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी चुना जा सकता है तो यह प्रसिद्ध कृष्णा/अर्शदीप होंगे लेकिन अन्य दो सिराज और बुमराह होंगे.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

केएल से ओपनिंग तो नायर पांचवें पर, इस प्लेयर का डेब्यू चाहते हैं रवि शास्त्री



Source link

Exit mobile version