Gold Price This Week: वेडिंग सीजन में इस हफ्ते में सोना और चांदी दोनों के दाम में उतार-चढ़ाव जारी रहा. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के रेट्स बताते हैं कि इस हफ्ते सोने में हल्की तेजी आई, जबकि चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली. पांच दिनों के कारोबार में सोना 222 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया. वहीं चांदी पूरे हफ्ते दबाव में रही और 3,804 रुपये टूट गई. अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर इसकी कीमतों में हफ्तेभर में हुए बदलाव और इसके लेटेस्ट रेट पर नजर जरूर डाल लें.
हफ्ते के दौरान सोने का बाजार बिल्कुल रोलर कोस्टर जैसा रहा. हफ्ते की शुरुआत में कीमतों में थोड़ी नरमी आई, उसके बाद एक दिन तेज बढ़त देखने को मिली. अगले दिन फिर सोना कमजोर होकर नीचे आया और सप्ताह के अंतिम दिन हल्की मजबूती के साथ बंद हुआ. कुल मिलाकर सोने के दाम एक तय दायरे में ही घूमते रहे. चांदी इस हफ्ते सोने के मुकाबले काफी कमजोर रही. शुरुआत में हल्की गिरावट के बाद एक दिन इसमें तेजी आई जरूर, लेकिन उसके बाद लगातार दबाव बढ़ता गया. हफ्ते के अंत तक चांदी के दामों में काफी बड़ी गिरावट दर्ज की गई.
आईबीजेए की दरें देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि आईबीजेए की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. आईबीजीए की ओर से जारी किए गए दरें देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है.
बीते एक हफ्ते में कितना बदला सोने का रेट (999 प्योरिटी)
17 नवंबर, 2025 – 1,22,924 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 नवंबर, 2025 – 1,22,180 रुपये प्रति 10 ग्राम
19 नवंबर, 2025 – 1,23,884 रुपये प्रति 10 ग्राम
20 नवंबर, 2025 – 1,22,561 रुपये प्रति 10 ग्राम
21 नवंबर, 2025 – 1,23,146 रुपये प्रति 10 ग्राम
बीते एक हफ्ते में कितना बदला चांदी का रेट (999 प्योरिटी)
17 नवंबर, 2025 – 1,54,933 रुपये प्रति किलोग्राम
18 नवंबर, 2025 – 1,53,706 रुपये प्रति किलोग्राम
19 नवंबर, 2025 – 1,58,120 रुपये प्रति किलोग्राम
20 नवंबर, 2025 – 1,54,113 रुपये प्रति किलोग्राम
21 नवंबर, 2025 – 1,51,129 रुपये प्रति किलोग्राम
मोबाइल पर जानें गोल्ड का रेट
बता दें कि आईबीजेए सरकारी छुट्टी के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है. आप सोने का रिटेल प्राइस अपने मोबाइल पर भी जान सकते हैं. इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा. SMS के द्वारा सोने के भाव की जानकारी आपको भेज दी जाती है.

