Site icon CricketPing

Gold-Silver Rate Patna: सोना-चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट, खरीदने का है बेस्ट टाइम, जानें कीमत


Last Updated:

Patna Gold-Silver Price Today: शादी के सीजन में पटना के ज्वेलरी बाजार में ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. पिछले दो दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है और आज कीमतें स्थिर हैं. जीएसटी सहित 24 कैरेट सोना ₹128,235 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹161,710 प्रति किलो बिक रही है. जानकारों के अनुसार इस हफ्ते दामों में उछाल की संभावना कम है.

पटना: नवंबर महीने के तीसरे में शादी-विवाह का सीजन अपने पूरे रंग में दिखाई देने लगा है. बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है. ज्वेलरी की दुकानों पर रौनक पहले से ज्यादा देखने को मिल रही है. इसी बीच ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सोने और चांदी के दामों में उम्मीद से ज्यादा का गिरावट देखने को मिल रहा है.

पटना के ज्वेलरी मार्केट में पिछले दो दिनों से सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. मंगलवार को जहां गोल्ड-सिल्वर के भाव में बड़ी कमी देखने को मिली थी, वहीं बुधवार को कीमतों में स्थिरता बनी हुई है. इसका मतलब यह है कि लगातार दो दिनों से ग्राहक ज्वेलरी सस्ते दाम पर खरीद पा रहे हैं. जानकारों का अनुमान है कि इस पूरे हफ्ते कीमतों में बड़ी उछाल की संभावना कम है. बाजार इसी रेंज में रह सकता है. यानि खरीदारों को राहत मिलती रहेगी.

क्या है लेटेस्ट रेट 
आज पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 124500 रूपये प्रति 10 ग्राम है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 128,235 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 115,000 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 94,000 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.

चांदी में आज है स्थिरता 
पटना के ज्वेलरी बाजार में एक किलो चांदी की बिक्री 160,000 रूपये प्रति किलो है. इस तरह, एक किलो हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों बिक्री 157,000 रूपये प्रति किलो हो रही है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 161,710 रूपये हो जाती है.

आभूषणों का एक्सचेंज रेट क्या है?
22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 112,000 रूपये है जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 91,000 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 153 रूपये प्रति ग्राम जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 150 रूपये प्रति ग्राम है.

Prashun Singh

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.

homebihar

सोना-चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट, खरीदने का है बेस्ट टाइम



Source link

Exit mobile version