Site icon CricketPing

Highest Successful Run Chases In Tests At Leeds: इंग्लैंड को चमत्कार की जरूरत, 126 साल में लीड्स में नहीं हुआ इतना बड़ा रन चेज


Last Updated:

Highest Successful Run Chases In Tests At Leeds: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने लीड्स टेस्ट में जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य रखा है. 126 साल के इतिहास में किसी भी टीम ने इतना बड़ा लक्ष्य हासिल नहीं किया.

भारत ने इंग्लैंड के सामने रखा 371 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीतकर बढ़त बनाने को बेकरार है. लीड्स टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया दूसरी पारी में 364 रन बनाकर ऑलआउट हुई. केएल राहुल और ऋषभ पंत की शानदार सेंचुरी के दम पर भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 371 का मुश्किल लक्ष्य रखा. इससे पहले लीड्स के मैदान पर अब तक इतना बड़ा लक्ष्य 77 साल में किसी टीम ने हासिल नहीं किया.

केएल राहुल और ऋषभ पंत ने सोमवार (22 जून) को भारत के लिए ऐसी पारी खेली जिसने मैच का रुख मोड़ दिया. पहली बार टेस्ट में कप्तानी करने उतरे शुभमन गिल के पास इतिहास रचने का मौका है. भारत को इंग्लैंड में टेस्ट जीत दिलाने वाले कप्तानों की लिस्ट में उनका नाम भी शामिल हो सकता है. राहुल ने टीम के लिए पारी की शुरुआत की और 247 गेंदों में 18 चौकों की मदद से 137 रन बनाए. जबकि पंत ने 15 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 118 रन बनाए.
कुल टीम विरोधी साल
404/3 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड 1948
362/9 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया 2019
322/5 वेस्टइंडीज इंग्लैंड 2017
315/4 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया 2001
296/3 इंग्लैंड न्यूजीलैंड 2022
254/7 इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया 2023
219/7 इंग्लैंड पाकिस्तान 1982

भारत ने पहली पारी में छह रन की बढ़त हासिल की और गिल की टीम ने इंग्लैंड के सामने चौथी पारी में 371 रनों का लक्ष्य रखा है. पिछले 126 सालों में हेडिंग्ले में खेले गए 82 टेस्ट मैचों में केवल एक बार ही किसी टीम ने 370 से अधिक रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया है. यह कारनामा जुलाई 1948 में डॉन ब्रैडमैन की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने किया था. 2019 में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 362 रन का लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की थी. वेस्टइंडीज की टीम ने 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 322 रन बनाकर जीत हासिल की थी.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

लीड्स में 126 साल और 82 टेस्ट में सिर्फ 1 बार 370 रन का हुआ चेज



Source link

Exit mobile version