Site icon CricketPing

IND vs ENG: क्या भारत ने अपने ट्रम्प कार्ड को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया है… स्टार क्रिकेटर ने उठाए सवाल


Last Updated:

IND vs ENG 1st Test: कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने पर उठ रहे सवाल.

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार को जब पहला टेस्ट शुरू हुआ तो कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली. पूर्व विकेटकीपर-बैटर फारुख इंजीनियर ने इस पर हैरानी जताई. उन्होंने कुलदीप यादव को ऐसा ‘ट्रम्प कार्ड’ बताया जिसे सीरीज के सभी पांच मैच में इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

भारत ने लीड्स के हेडिंग्ले में सीरीज के पहले मैच के लिए चार तेज गेंदबाजों और स्पिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के रूप में एकमात्र स्पिनर को चुना.  इस पर फारुख इंजीनियर ने कहा, ‘मैं चाहता था कि कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन में हों. वह, जसप्रीत बुमराह के साथ आपका ‘ट्रम्प कार्ड’ है, मैं उसे चुनता.’

87 वर्ष दिग्गज ने कहा, ‘वह एक बेहतरीन गेंदबाज है. इसलिए इंग्लैंड के बल्लेबाजों को उसे खेलने में दिक्कत होगी. इसलिए मैं उसे सभी पांच मैच में खिलाता.’ भारत के लिए 1961 से 1975 के बीच 46 टेस्ट मैच खेलने वाले इंजीनियर ने नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल का भी समर्थन किया.

अपने जमाने के स्टायलिश विकेटकीपर बैटर ने कहा, ‘कुछ लोगों ने शुभमन को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि उसने इंग्लैंड में रन नहीं बनाए हैं या वह अपनी तकनीक के कारण इंग्लैंड में रन नहीं बना सकता है. लेकिन मैं इससे असहमत हूं क्योंकि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है.’ फारुख इंजीनियर आईपीएल 2025 के दौरान गिल की कप्तानी से विशेष रूप से प्रभावित थे जिसमें इस सलामी बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंंस को एलिमिनेटर तक पहुंचाया था. इंजीनियर ने कहा, ‘शुभमन को आईपीएल के बाद यह कप्तानी मिली है. उन्होंने आईपीएल में अपनी टीम की बहुत अच्छी कप्तानी की. मुझे लगा कि उन्होंने संयम दिखाया और सही फैसले लिए.’

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

क्या भारत ने अपने ट्रम्प कार्ड को प्लेइंग XI से बाहर कर दिया… उठने लगे सवाल



Source link

Exit mobile version