IND vs ENG: टैलेंट तो खूब है, पर कोहली की कमी कैसे दूर करेगी भारतीय टीम, इंग्लिश उप कप्तान ने खेला माइंड गेम


Last Updated:

India Vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी.ओली पोप ने कहा कि भारत को विराट कोहली की कमी खलेगी.

India Vs England: ओली पोप ने कहा कि भारत को विराट कोहली की कमी खलेगी.

नई दिल्ली. शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय क्रिकेट टीम में काफी टैलेंट है लेकिन उसे विराट कोहली की कमी खलेगी. यह कहना है ओली पोप का, जो इंग्लैंड के उप कप्तान हैं. इंग्लैंड और भारत के बीच 20 जून से पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी. सीरीज की शुरुआत लीड्स टेस्ट से होगी. भारत ने इस हाई-प्रोफाइल सीरीज के लिए युवा टीम का चयन किया है. विराट कोहली और रोहित शर्मा ने आईपीएल के दौरान ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था.

ओली पोप ने ‘टॉकस्पोर्ट’ क्रिकेट से कहा, ‘भारत की टीम युवा है लेकिन इनके खिलाड़ियों में बहुत टैलेंट है. उनके पास बहुत से युवा और अच्छे खिलाड़ी हैं.  कप्तान शुभमन गिल शानदार हैं. लेकिन उन्हें स्लिप में खड़े होकर चहकने वाले विराट कोहली की चमक की कमी खलेगी.’ पोप ने यह भी कहा, ‘भारतीय टीम के पास कुछ अच्छी प्रतिभाएं हैं. वे आत्मविश्वास से भरे होंगे. हमारे खिलाड़ी भी इसके लिए तैयार हैं.’

भारत ने 2007 के बाद से इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. भारत को इंग्लैंड में 2011, 2014 और 2018 में हार का सामना करना पड़ा है जबकि 2021-22 की सीरीज ड्रॉ रही थी. मौजूदा सीरीज में अनुभवी खिलाड़ियों के  नहीं होने से भारत को जीत का दावेदार कम ही लोग मान रहे हैं. हालांकि, सौरव गांगुली जैसे कुछ दिग्गज हैं जो मानते हैं कि सीरीज में कुछ भी हो सकता है. गांगुली ने कहा कि यदि भारत अच्छी बैटिंग करे और बुमराह सीरीज के पूरे मैच खेलें तो इंग्लैंड को हराया जा सकता है.

authorimg

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

टैलेंट तो खूब, पर कोहली की कमी कैसे दूर करेगा भारत, इंग्लैंड ने खेला माइंड गेम



Source link

Leave a Comment