Last Updated:
India vs England Day 5 Weather Update: भारत और इंग्लैंड के पहले टेस्ट के पांचवे दिन बारिश की संभावना जताई गई है. रिपोर्ट के अनुसार लीड्स में 84 प्रतिशत बारिश की संभावना है.
IND vs ENG 1st Test Weather Update
नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England 1st Test) के बीच पहले टेस्ट का आज आखिरी दिन है. इंग्लैंड को जीत के लिए कुल 350 रन चाहिए. क्या इंग्लैंड की टीम इस मैच में जीत पाएगी यह तो बाद में पता चलेगा. लेकिन लंदन में पांचवें दिन का मौसम खराब बताया जा रहा है और यहां बारिश की संभावना जताई गई है. इंग्लैंड ने चौथे दिन का अंत 21/0 के स्कोर के साथ किया था.
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार, 24 जून को लीड्स में दिन में भारी बारिश होने की 87 प्रतिशत संभावना है और मैच में काफी देरी होने की उम्मीद है. 24 जून को वहां का तापमान भी थोड़ा गिरा हुआ रहेगा. यह भी कहा गया है कि मैच के समय यानी सुबह 11 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे) बारिश रुकने की संभावना है. लेकिन दोपहर 2 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे) तक बारिश फिर से शुरू हो सकती है.
24 जून को बारिश की 87 प्रतिशत संभावना.
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (118 रन) और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (137 रन) की शतकीय पारियों से भारत ने सोमवार को यहां पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 371 रन का लक्ष्य दिया जिसने स्टंप तक बिना विकेट गंवाए 21 रन बना लिए.
भारत तीसरे सत्र में दूसरी पारी में 364 रन पर सिमट गया और पंत इस टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सैकड़ा जड़ने वाले खेल के इतिहास में दूसरे विकेटकीपर बने. उन्होंने शतकीय पारी के दौरान 140 गेंद का सामना करते हुए 15 चौके और तीन छक्के जमाए. पंत इंग्लैंड में एक टेस्ट मैच में दो शतक बनाने वाले पहले भारतीय भी बन गए.
Contact: satyam.sengar@nw18.com

