Last Updated:
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होने वाला है. भारतीय टीम इंग्लैंड की धरती पर पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. इस सीरीज में एक बार फिर सबकी नजर युवा सनसनी यशस्वी जायसवाल पर होगी. साल 2024 में ज…और पढ़ें
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान यशस्वी जायसवाल तोड़ सकते हैं कई रिकॉर्ड
हाइलाइट्स
- भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होगी.
- यशस्वी जायसवाल ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ 712 रन बनाए थे.
- जायसवाल के पास टेस्ट में सबसे तेज 50 छक्के लगाने का मौका है.
नई दिल्ली. जैसे समंदर में तूफान आने से पहले लहरें शांत हो जाती है, जैसे ज्वालामुखी फटने से पहले एक अजीब सा सन्नाटा छा जाता है ठीक उसी तरह भारतीय टीम के एक बल्लेबाज की शांति को रनों की सुनामी से पहले की शांति की तरह देखा जा रहा है. इंग्लिश टीम खासतौर पर इस बल्लेबाज के जलजले को साल 2024 में महसूस कर चुकी है और वो इसिलिए उनके बैट की खामोशी से मेजबान डर रहे है.
जायसवाल का जलवा देख चुका है इंग्लैंड
टेस्ट के सिक्सर किंग बन सकते है जायसवाल
सबसे तेज 2000 टेस्ट रन
बाएं हाथ के धाकड़ ओपनर जायसवाल के पास टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का भी मौका है. अब यदि जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 202 रन बनाने में सफल रहते हैं तो वो भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग ने 40 पारियों में 2000 टेस्ट रन पूरे किए थे. इस समय जायसवाल ने 19 टेस्ट मैच की 36 पारियों में 1798 रन बनाए हैं. यानि पहले दो टेस्ट में यशस्वी फॉर्म में लौटे तो कई रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच सकते है और उनका रंग में लौटना इंग्लैंड के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

